राज-सिमरन बने दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहीम..हो रही फ़िल्मी शादी, देखिये PHOTOS

दीपिका और शोएब की फ़िल्मी शादी का सफ़र

दीपिका और शोएब की फ़िल्मी शादी का सफ़र

टेलीविजन की रोमांटिक कपल में से एक मानी जाने वाली दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहिम जल्द जी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं| दोनों की शादी इस साल हो रही है|

आपको बता दें ससुराल सिमर के सेट पर दोनों को प्यार हुआ था| जहाँ पर दीपिका को शोएब से प्यार हुआ था| काफी समय बाद दोनों ने एक दुसरे को प्यार का इज़हार किया| दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कभी छिपाया नहीं| दोनों ये बाद मानते हैं कि वो एक दुसरे को पसंद करते हैं|

रिपोर्ट्स की माने तो दोनों 22 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी मुस्लिम समाज के रीति-रिवाज के अनुसार होगी और 26 फरवरी को दोनों मुंबई में अपने करीबियों को रिस्पेशन देने वाले हैं। आपको बता दें इनकी शादी भोपाल में हो रही है|

यहाँ देखिये उनकी फ़ोटोज़-

इस फोटो में शोएब ट्रेन में हैं और दीपिका की तरफ अपना हाथ बढ़ा रहे हैं| यह उसी तरह है जैसे शाहरुख़ खान और काजोल की फिल्म दिल वाले दुल्हनियां ले जायेंगे जैसा ही है| इस फोटो को पोस्ट करते हुए शोएब ने लिखा, “आ सिमरन जी ले अपनी ज़िन्दगी”! वैसे ये कैप्शन इनकी पिक की तरह ही खुबसूरत है|

इस फोटो में दीपिका और शोएब सरसों के खेत में नजर आ रहे हैं| इस फोटो को शेयर करते हुए शोएब ने लिखा दो दिल मिल रहे हैं| इस फोटो में दोनों ही सितारे खुबसूरत नज़र आ रहे हैं|

ऐसी ही एक तस्वीर दीपिका ने अपने इन्स्टा पर भी शेयर की है जिसमें वो शोएब के कंधे पर बैठी हुई हैं| उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “तुझसे किसने कहा के ये मुमकिन है..मैं रहूँ और मुझमें तू न रहे|”

अभी वैलेनटाइन डे के अवसर पर दीपिका ने शोएब के लिए केक बनाया था| दीपिका ने इस विडियो का एक क्यूट विडियो भी शेयर किया था|यहाँ देखिये-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।