PHOTOS: रेड गाउन में दीपिका पादुकोण लग रहीं बला की खूबसूरत, मस्ती करते नजर आए रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पार्टी अब खत्म हो गई है। इटली से शादी करके लौटने के बाद भारत में दीपवीर ने अपने रिश्तेदार, दोस्त और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए तीन रिसेप्शन पार्टी दी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पार्टी अब खत्म हो गई है। इटली से शादी करके लौटने के बाद भारत में दीपवीर ने अपने रिश्तेदार, दोस्त और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए तीन रिसेप्शन पार्टी दी।

इस अंतिम दिन की पार्टी में बॉलीवुड के बड़े सितारे जैसे संजय लीला भंसाली, अनिल कपूर, शाहरुख खान, सलमान खान, कैटरीना कैफ जैसी हस्तियों ने शिरकत की।

इससे पहले दीपवीर की ओर से दो रिसेप्शन पार्टियां रखी जा चुकी हैं। सबसे पहले दीपिका पादुकोण के मायके बेंगलुरु में रखी गई। इसके बाद मुंबई के होटल हयात में दूसरी पार्टी और तीसरी पार्टी रखी।

इस पार्टी में दीपवीर बहुत ही प्यारे लग रहे थे। दीपिका ने रेड कलर का गाउन पहना हुआ था। उस गाउन में दीपिका कहर बरपा रहीं थी।

रणवीर-दीपिका ने एक शानदार पार्टी थ्रो की। इसमें दोनों खूब मस्ती करते नजर आए।

अपनी पार्टी में दीपिका-रणवीर भी बेहद खास अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं।

जिसमें वो सुर्ख लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस में नज़र आ रही हैं और रणवीर सिंह ने काले रंग का सूट पहना हुआ है।

दीपिका की ये ड्रेस जुहैर मुराद ने डिज़ाइन की है, वहीं रणवीर का सूट रोहित गांधी और राहुल खन्ना ने डिजाइन किया है।

दीपिका-रणवीर की शादी के बाद से ही सभी को इस खास दिन का बेसब्री से इंतज़ार था।

शादी के बाद दीपिका-रणवीर ने पहले 21 नवंबर को बेंगलुरू और फिर 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया। लेकिन दोनों जगहों पर ही बॉलीवुड सितारे नदारद रहे।

इसलिए फैंस शादी के बाद हो रही सितारों भरी इस पार्टी का काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।