जाह्नवी कपूर के शौक हैं इतने महंगे, जान कर उड़ जाएंगे होश आपके

जाह्नवी कपूर की इस ड्रेस की कीमत जानकर हो जायेंगे हैरान

जाह्नवी कपूर की इस ड्रेस की कीमत जानकर हो जायेंगे हैरान

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘धड़क’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। हाल ही में जाह्नवी कपूर अपने पापा के साथ बड़े भाई अर्जुन कपूर के घर के बाहर नजर आईं। श्रीदेवी के निधन के बाद कई बार जाह्नवी अपने पिता के साथ अर्जुन के घर जा चुकी हैं। इस बार जाह्नवी कपूर पिंक टीशर्ट और ब्लैक शूज में नजर आईं। जाह्नवी के इस पूरे अटायर के प्राइज जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां, फिल्म रिलीज से पहले ही जाह्नवी 1.50 लाख रुपये के अटायर में नजर आईं। जाह्नवी की पिंक टीशर्ट और ब्लैक जूते गूची ब्रैंड के हैं। अगर उनकी टीशर्ट की कीमत की बात की जाए तो वो 63,597 की है। वहीं उनके गूची के शूज 79,664 हजार के हैं।

जाह्नवी कपूर के शौक हैं इतने महंगे, जान कर उड़ जाएंगे होश आपके

 

जाह्नवी सिंपल लुक में नजर आई। उनके साथ पिता बोनी कपूर भी थे। बता दें कि श्रीदेवी की मौत के बाद से अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर फैमिली के करीब आ रहे हैं। हाल ही में अर्जुन की फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का पोस्टर रिलीज हुआ था। जाह्नवी ने भाई की इस फिल्म का पोस्टर अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया था। खबर है कि अर्जुन कपूर ने अपनी तीनों बहनों-अंशुला, जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ छुट्टियां प्लान की हैं। ये चारों भाई-बहन लंदन में साथ वक्त गुजारेंगे और एक-दूसरे को और भी अच्छे तरीके से जानने-समझने की कोशिश करेंगे। गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर आनेवाली फिल्‍म धड़क में नजर आयेंगी। इस फिल्‍म में ईशान खट्टर जाह्नवी के आपोजिट नजर आयेंगे। फिल्‍म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। अभी फिल्‍म के पोस्‍ट प्रोडक्‍शन का काम जारी है।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.