शिल्पा शेट्टी से लेकर श्रीदेवी और रवीना टंडन तक..अनिल कपूर के घर ऐसे मना करवाचौथ 

कुछ इस अंदाज़ में सुनीता कपूर (अनिल कपूर की पत्नी) ने मनाया करवाचौथ 

कुछ इस अंदाज़ में सुनीता कपूर (अनिल कपूर की पत्नी) ने मनाया करवाचौथ 

रविवार को देश भर में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया| करवा चौथ की बात जब आती है तो उसमें बॉलीवुड तड़का भी लग जाता है| बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस न सिर्फ फिल्मों में बल्कि रियल लाइफ में भी इस त्यौहार को बड़े शिद्दत से निभाती हुई नज़र आती हैं| कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने करवा चौथ का व्रत रखा | हर साल की तरह इस बार भी अनिल कपूर की वाइफ सुनीता कपूर ने अपने घर पर ये पूजा रखवाई थी| जहाँ पर श्रीदेवी, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, नीलम कोठारी, संजय कपूर की पत्नी महीप संधू, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे समेत कई सुहागनों ने पहुँच कर ये व्रत एक साथ खोला| वरुण धवन की मां और भाभी जाह्नवी भी इस दौरान यहाँ पर मौजूद थी| यहाँ देखिये इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें-

 

 

 

 

 

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।