प्रियंका चोपड़ा का नया लुक नहीं आया पसंद, तोड़ दिया अपने ही सिर पर ग्लास

अपने ही सिर पर थोड़ा वाइन का ग्लास

प्रियंका चोपड़ा का नया लुक नहीं आया पसंद

हमारे बुजुर्ग हमेशा ऐसा कहते रहे है कि, दुनिया में एक जैसे दिखनेवाले ७ लोग होते है। लेकिन हम कभी भी इस बात पर गौर नहीं फरमाते। अगर १ इंसान के ७ हमशकल हो सकते है तो हमारे बॉलीवुड स्टार्स के भी हमशकल होंगे। क्योंकि वो भी तो एक इंसान ही है। खैर, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बहुत ज्यादा हो रही है वायरल। जबकि यह फोटो हमारे एक बॉलीवुड एक्ट्रेस से मिलती है और वो है प्रियंका चोपड़ा। जी हा, यह वायरल हो रहा फोटो देखकर आप जरूर उलझन में पड़े होंगे। जबकि आप को यह सवाल खाए जा रहा होगा की आखिर यह प्रियंका चोपड़ा है की नहीं। लेकिन आपको बता दे कि, फोटो में दिखने वाली यह महिला प्रियंका चोपड़ा नहीं है। हालांकि, यह महिला बिलकुल प्रियंका जैसी दिखती है। अब आप भी इस फोटो को देखकर चौंक गए होंगे। गौरतलब है कि, पिछले कई दिनों से यह फोटो सोशल मीडिया पर सनसनी फैला रहा है।

तो हम आपको बताते प्रियंका चोपड़ा के हमशकल की बायोग्राफी। बता दे कि, बॉलीवुड की देसी गर्ल जैसी दिखने वाली इस महिला का नाम मेगन मिलान है। जबकि मेगन न्यूयॉर्क की काफी पॉपुलर मॉडल है। हाल ही में मेगन मिलान ने सोशल मीडिया पर अपने फोटोज पोस्ट किए। पोस्टिंग के बाद यह फोटोज इतने वायरल हो रहे है की मेगन को प्रियंका की हमशकल बताया जा रहा है। वैसे फोटो में देखा जाए तो, इस मॉडल के बड़े और आकर्षक होंठ कुछ हद तक प्रियंका के साथ मिलते है। चलो ठीक है, यह पहली बार नहीं है जब हमने प्रियंका के डुप्लिकेट को देखा हो । इससे पहले सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेता जांले सरहदी को उनके जुड़वां के रूप में देखा था। खैर यह तो रही हमशकल की बात।

लेकिन बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका चोपड़ा का मूड इन दिनों कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस में से एक हैं। वहीं हॉलीवुड में भी वह अब अपना सिक्का जमाने में लगी हुई हैं। इस बीच प्रियंका लगातार अपने काम और शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके चलते अंदाजे लगाए जा रहे हैं कि प्रिंयका इन दिनों थोड़ा फ्रस्टेट हो गई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका नजर आ रही हैं जो बड़ा ही हैरतअंगेज कारनामा करती हैं।

वीडियो में प्रियंका के हाथ में वाइन का गिलास है। वह गिलास में बची हुई वाइन पीती हैं और फिर अचानक से खाली वाइन के गिलास को अपने सिर पर जोर से मार कर तोड़ देती हैं। वीडियो देखते समय पहले तो ये अंदाजा ही नहीं होता कि प्रियंका उस वाइन के गिलास के साथ ऐसा कुछ करने जा रही हैं। बाद में वह गिलास को अपने माथे से मार कर फोड़ देती हैं और तो और बाद में उस टूटे हुए गिलास से कैमरे की तरफ देखती हैं।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.