कभी ऐसे दिखते थे हिमेश रेशमिया, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे आपके होश

हिमेश रेशमियां का ये पुराना अंदाज़ होश ना उड़ा दे तो कहना

हिमेश रेशमियां का ये पुराना अंदाज़ होश ना उड़ा दे तो कहना

हिमेश रेशमिया आज बॉलीवुड में बड़ा नाम है| कभी गाने कम्पोज़ करने वाले हिमेश रेशमियां ने अपनी गानों से सिंगिंग के क्षेत्र में अपना अलग मुकाम हासिल किया| आज वो कई सारे सिंगिंग रियलिटी शो को जज करते हुए नजर आते है जिससे उनकी पहचान घर-घर में हो गयी है| आज हिमेश रेशमियां का जन्मदिन है| आज के ही दिन यानी 23 जुलाई 1973 में उनका जन्म एक गुजराती परिवार में हुआ था|

हालाँकि आज इतने फिट और हैंडसम दिखने वाले हिमेश रेशमियां पहले ऐसे नहीं थे| यहाँ देखिये उनकी पहले की कुछ तस्वीरें जो आपके होश उड़ा देंगी-

जी हाँ! ये हिमेश रेशमियां ही है!

हिमेश रेशमियां ना सिर्फ एक सिंगर, म्यूज़िक कम्पोज़र, गीतकार, एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं बल्कि टीवी पर भी उनकी अपनी एक अलग पहचान है| उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1998 में आयी प्यार किया तो डरना क्या नाम की बॉलीवुड फिल्म से की थी|

हिमेश का ये लुक उस समय का है जब वो म्युज़िक वीडियो में नज़र आते थे

थोड़े ही समय में उन्होंने बॉलीवुड में एक संगीतकार के रूप में हेलो ब्रदर (1999), कुरुक्षेत्र (2000), जोड़ी नम्बर वन (2001) और हमराज़ (2002) जैसी फिल्मों में काम किया| यही नहीं बल्कि हमराज़ के लिए उन्हें उनका पहला फ़िल्मफेयर नोमिनेशन भी मिला था| इसके बाद 2003 में उन्होंने तेरे नाम फिल्म में अपना म्युज़िक दिया|

कभी इतने भी फिट नहीं थे हिमेश

ये फिल्म तो फ्लॉप रही थी लेकिन हिमेश का बनाया हुआ ये अलबम उस साल सर्वाधिक बिकने वाली एल्बम में से एक थी| तेरे नाम ने उन्हें बॉलीवुड में एक सफल संगीतकार के रूप में स्थापित किया, और फिर 2004 में उन्होंने रन, टार्ज़न, ऐतराज़ और दिल मांगे मोर जैसी फिल्मों में संगीत दिया। लेकिन बाद में चलकर उन्होंने एक सिंगर के रूप में अपनी पहचान बनाई| उन्होंने आशिक बनाया, झलक दिखला जा जैसे गानों से यूथ में पॉपुलर हो गए|

इसे देखकर तो हिमेश रेशमियां को पहचानना भी है मुश्किल

इसके अलावा उन्होंने एक्टिंग में भी अपना पैर जमाने की कोशिश की| उन्हें, आप का सुरुर द रियल लव सटोरी (2007) , क़र्ज़ (2008), रेडियो (2009), कजरारे (2010), दमादम (2011), खिलाडी 786 (2012), अ न्यू लव इश्टोरी (2013) , द एक्स्पोस (2014), तेरा सुरूर (2016) जैसी फिल्मो में एक्टिंग की| हालाँकि उनके लिए फ़िल्मी सफ़र इतना सफल नहीं रहा लेकिन वो द वौइस् जैसे शो को जज करते हुए नज़र आ रहे थे|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।