देखिये सोनम कपूर की शादी के 10 चुनिंदा PHOTOS

सोनम कपूर की शादी की INSIDE PHOTOS

सोनम कपूर की शादी की INSIDE PHOTOS

सोनम कपूर और आनंद आहूजा अब एक दुसरे के हमसफ़र बन गए है| सोनम कपूर और आनंद की शादी मुंबई के बांद्रा के एक गुरूद्वारे में हुई| सोनम और आनंद की शादी में बहुत से सितारे शामिल हुए| आइये देखते हैं उनकी शादी की कुछ ऐसी तस्वीरें जो चुनिन्दा है-

मुंबई के बांद्रा में आनंद बारात लेकर आये और दोनों ने गुरूद्वारे में सात फेरे लिए है| सोनम कपूर की शादी में आधे से ज्यादा बॉलीवुड ने हिस्सा लिया| सोनम कपूर की शादी की कई रस्में कई दिनों पहले ही शुरू हो गयी थी| सोनम कपूर की मेहँदी और संगीत में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और जैकलिन फ़र्नांडिज़ बहुत ही डांस करते हुए नज़र आये|

अभी कुछ दिनों पहले ही कपूर और आहूजा फैमली ने शादी की तारीख का ऐलान किया था| क्योंकि इसके पहले मीडिया में सोनम की शादी की तारीख पर कई सारी न्यूज़ आ रही थी|

उन्होंने इस बात का ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए कहा कि यह उनके लिए खुश और गर्व का विषय है। कपूर और आहूजा परिवार को सोनम और आनंद की शादी की अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी हो रही है।

8 मई को मुंबई में सोनम और आनंद की शादी होगी। ये एक बेहद निजी मामला है और हम आप सबसे रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सब हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। आपका प्यार और दुआएं हमारे इस खास मौके को और भी खास बनाएगा। शुक्रिया।

बता दें, सोनम कपूर ने एक बातचीत के दौरान शादी पर बात करते हुए कहा था, शादी की सबसे खास बात यह होती है कि इससे दो परिवार एक साथ एक छत के नीचे आते हैं।

शादी की तैयारियों और घरवालों के अलावा मुझे दुल्हन का श्रंगार भी काफी पसंद है। इसके साथ शादी के वक्त निभाई जाने वाली रस्में भी मुझे काफी पसंद है। सोनम ने आगे कहा, शादी के लिए मैं मेरे माता-पिता को ही रोल मॉडल मानती हूं।

इसके साथ ही मुझे लगता है कि अच्छी शादी से ज्यादा जरूरी है शादी का सफल होना।

सोनम कपूर का ये लुक आपको कैसा लगा? नीचे कमेंट्स बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।