PHOTOS: आशका गोरड़ीया और ब्रेंट गोबले ने बंधे शादी के बंधन में, लिए सात फेरे

अपनी शादी के दिन आशका गोरडिया लहंगे में लग रही हैं महारानी

देखिये आशका गोरडिया और ब्रेंट गोबले की शादी के फ़ोटोज़

आशका गोरड़ीया और ब्रेंट गोबले ने अपनी प्रेम कहानी को आगे बढ़ाते हुए इसे अब शादी के बंधन में बांध दिया है| दोनों की फेरी टेल शादी में सबसे पहले हुई वाइट वेडिंग इसके बाद अहमदाबाद में रविवार को दोनों ने भारतीय परम्परा के हिसाब से शादी की|

एक लाइट गुलाबी लहंगे में आशका ने धतिंग नाच नाम के गाने के साथ एंट्री की जोकि काफी धमाकेदार रही| आशका इस प्यारे से लहंगे में बहुत ही खुबसूरत लग रही थी|

 


 


दूसरी तरफ, ब्रेंट ने भी एक पारंपरिक शेरवानी पहनी थी और वो इसमें शानदार लग रहे थे|सनम जौहर, अबीगैल पांडे, जूही परमार, मौनी रॉय जैसे कलाकार उनकी शादी में शामिल होते हुए नज़र आये|

 

 

बधाई हो, आशका और ब्रेंट!

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।