Inside Pictures: शाहरुख़ खान, शाहिद कपूर समेत देखिये एड शीरन के साथ कैसा रहा बॉलीवुड का अंदाज़

पूरे बॉलीवुड ने किया सिंगर एड शीरन का स्वागत

फराह खान ने होस्ट की थी एड शीरन के लिए बड़ी पार्टी

26 साल के म्यूज़िकल सेंसेशन एड शीरन को उनकी दमदार आवाज़ के लिए जाना जाता है| हाल में ही उन्होंने भारत का दौरा किया| इस साल इंडिया में उनका गाना शेप ऑफ़ यू काफी फेमस हुआ था| ऐसे में जब वो भारत आए तो लोगों के विश लिस्ट में ये गाना भी शामिल था|

कल रात उन्होंने मुंबई में गाना गाया तो लोग उनकी धुन पर झूम उठे| हालाँकि मजेदार बात यह है कि एड अपने कॉन्सर्ट से दो दिन पहले ही आ गए थे क्योंकि वह मुंबई को और भी ज्यादा एक्स्प्लोर करना चाहते थे| आपको बता दें यह एड का पहला मुंबई टूर है|

लेकिन इस कॉन्सर्ट से पहले कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने इंटरनेशनल स्टार एड शीरन के लिए एक पार्टी होस्ट की थी| जहाँ पर बहुत सितारे शामिल हुए, शाहरुख खान, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, करन जौहर, साजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत, इलियाना डीक्रूज़, आथिया शेट्टी सहित बॉलीवुड के तमाम लोग शामिल हुए थे| इसके अलावा , इशान खट्टर, जाह्नवी कपूर, नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा को भी पार्टी में शिरकत करते हुए देखा गया|

यहाँ देखिये एड शीरन के साथ कैसा रहा बॉलीवुड का अंदाज़-

 

 

 

वैसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज एड शीरन के साथ पार्टी मोड में नज़र आये| आपको कैसा लगा इनका ये अंदाज़ नीचे कमेंट्स में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।