Ittefaq new poster: सोनाक्षी सिन्हा या सिद्धार्थ मल्होत्रा कौन है असली कातिल ?

इत्तेफ़ाक के नए पोस्टर में दिखी असली कातिल की झलक?

इत्तेफ़ाक के नए पोस्टर में दिखी असली कातिल की झलक?

इत्तेफ़ाक’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है और अब हाल में ही फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़ हुआ है| सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा एक मिस्टीरियस किरदार में नज़र आ रहे हैं| इस फिल्म में दोनों एक्टर्स स्क्रीन पर पहली बार नज़र आने वाले हैं| यह फिल्म 100 मिनट की होगी| इस फिल्म में एक मर्डर मिस्ट्री दिखाई गयी है|

एक तरफ सोनाक्षी सिन्हा को माया के किरदार में देखा गया वहीँ सिद्धार्थ मल्होत्रा को विक्रम के किरदार में देखा जा सकता है| माया के पति की हत्या हुई है और विक्रम के पत्नी की| लेकिन दोनों मर्डर का दोष विक्रम के ऊपर है| लेकिन इन हत्या का दोषी कौन है इस बारे में दोनों बारी बारी से अपनी अलग-अलग कहानी अक्षय खन्ना को सुना रहे हैं|

यहाँ देखिये ये पोस्टर-

इत्तेफ़ाक , फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा के 19 69 के थ्रिलर फिल्म इत्तेफ़ाक की रीमेक है, जिसका नाम पहले जैसा ही रक्खा गया है| उस वक़्त फिल्म में राजेश खन्ना, नंदा और मदन पुरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी|

इत्तेफाक में एक डिटेक्टिव का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना का एक पोस्टर करण जौहर ने शेयर किया| पोस्टर में अक्षय को इस क्राइम के सच्चे अपराधी को पकड़ने के लिए एक मिशन पर गए इंसान के रूप में देखा गया है|

बी.आर चोपड़ा के पोते अभय चोपड़ा द्वारा निर्देशित और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा संयुक्त रूप से प्रोड्यूस की गयी यह फिल्म 3 नवम्बर को रिलीज़ होने को तैयार हैं|A

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।