जाह्नवी कपूर ने वापस शुरू की धड़क की शूटिंग, सेट पर इस अंदाज़ में आयीं नज़र

धड़क के सेट पर लौटी जाह्नवी कपूर, देखिये PHOTOS

जाह्नवी कपूर ने हाल में ही अपना जन्मदिन मनाया| उनके साथ पहली बार उनकी माँ साथ नहीं थी| इंडियन सिनेमा की पहली फिमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का निधन बाथ टब में डूबने की वजह से हो गया| श्रीदेवी अपने परिवार के साथ दुबई गयीं हुई थी इधर जाह्नवी कपूर अपने फिल्म की शूटिंग की वजह से मोहित मारवाह की शादी में नहीं जा सकी| अब इतने बड़े विपत्ति के बाद अब जाह्नवी कपूर वापस पिछले ट्रैक पर आ गयी हैं| उन्होंने हाल में ही अपने फिल्म की शूटिंग की| यहाँ देखिये फोटो-

पिछले साल जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क का पोस्टर रिलीज़ हुआ था और अब इन सितारों ने अपनी फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया था| फिल्म का पोस्टर तो देखने में बहुत ही इंट्रेस्टिंग दिख रहा था| धड़क 20 जुलाई को रिलीज़ हो रही है|

यह फिल्म राजस्थान में जाति की राजनीति और सम्मान हत्याओं की पृष्ठभूमि पर आधारित है| यह फिल्म मूल रूप से मराठी फिल्म सैराट का रीमेक है| संगीत निर्देशक अजय-अतुल को भी रीमेक में लाया गया है| सैराट पहली मराठी फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमा पायी थी|

इस फिल्म में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर भी मुख्य भूमिका में हैं| ईशान खट्टर इसके पहले बियोंड द क्लाउड्स से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं|

श्रीदेवी ने फिल्म इंडस्ट्री को अपने जीवन के 50 साल दे दिए। जहां वो सिल्वर स्क्रीन की सुपरस्टार रहीं वहीं वो करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाने में भी कामयाब रही। वैसे कुछ दिनों पहले कपूर परिवार मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई में इकट्ठा हुआ था। हंसी-खुशी का माहौल था। सब डांस कर रहे थे, खुशी मना रहे थे और फोटो खिंचवा रहे थे। ये फोटोज इंटरनेट पर भी खूब वायरल हो रही थीं और फैन्स इन्हें पसंद भी कर रहे थे।

किसने सोचा थी इसके चंद दिन बाद ही पूरे परिवार को फिर से जुटना होगा लेकिन एक मातम के लिए। लेकिन यह चांदनी सबको एक झटका देकर दुनिया से चली गयी। बता दे कि, श्रीदेवी की पार्थिव शव को दुबई से मुंबई लाया गया। बॉडी को एयरपोर्ट से सीधे लोखंडवाला स्थित उनके घर ग्रीन एकर्स ले जाया गया था। वहीं सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए ‘सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब’ में रखा गया। पूरे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि दी|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।