तैमूर और अबराम खान को कड़ी टक्कर देगा यह स्टार किड

कंगना रनौत के हाथ में किसका है यह बच्चा, तैमूर को देगा टक्कर

  |     |     |     |   Published 
तैमूर और अबराम खान को कड़ी टक्कर देगा यह स्टार किड
कंगना रनौत के हाथ में किसका है यह बच्चा, तैमूर को देगा टक्कर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जबकि इस तस्वीर में कंगना ने एक बच्चे को हाथ में पकड़ा हुआ है। बता दे कि, यह बच्चा और कोई नहीं बल्कि कंगना की बहन रंगोली का है। रंगोली ने अपने तीन महीने के बेटे का नाम पृथ्वी राज चंदेल रखा है। फोटो में पृथ्वी काले रंग की टोपी पहने नजर आ रहे हैं और मासी कंगना की गोदी में खिल खिलाकर मुस्कुरा रहे हैं। पृथ्वी की ऐसी क्यूटनेस देखकर तो यह साफ लगता है कि वह शाहरुख खान के बेटे अबराम और सैफ-करीना के बेटे तैमूर अली खान को जल्द ही पीछे छोड़ने वाले हैं। तैमूर और अबराम खान को कड़ी टक्कर देगा यह स्टार किड…

मालूम हो कि, साल 2006 में देहरादून में एसिड अटैक का शिकार होने के बाद रंगोली अपना घर छोड़, मुंबई में बहन कंगना के साथ रहती थी। लंबे समय तक उनका इलाज चला और फिर उन्होंने कंगना के काम की कमान संभाली। रंगोली की शादी मई 2011 में बिजेनसमैन अजय चंदेल से हुई थी। 16 नवंबर, 2017 को रंगोली ने बेटे के जन्म की जानकारी दी थी। रंगोली साल 2014 से ही कंगना के मैनेजर के तौर पर काम कर ही हैं। हालांकि, पिछले साल की शुरुआत में वह कंगना से अलग हो गईं। इसके बाद ऐसी अफवाहें उड़ी कि कंगना और रंगोली के रिश्‍तों में खटास आ गई।

मीडिया इंटरव्यू में रंगोली ने कहा था, मैं कंगना के साथ तब से हूं, जब उसने एक अभिनेत्री के रूप में शुरुआत की थी। उसने न केवल मुझे सहयोग दिया, बल्कि हमारा करियर भी बनाया। जब से मैं गर्भवती हुई हूं, मैंने काम से छुट्टी ले ली है। मुझे आराम करने की सलाह दी गई है। जबकि ऋतिक रोशन के साथ हुए विवाद पर रंगोली अपनी बहन का समर्थन कर चर्चाएं बटोरती हैं।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: मनीषा वतारे

Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags:

    Leave a Reply