करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर के साथ किया ऐड शूटिंग, देंखे तस्वीरें

ऐड शूट के लिए तैमूर के साथ दिखीं करीना कपूर खान, देंखे तस्वीरें

ऐड शूट के लिए तैमूर के साथ दिखीं करीना कपूर खान, देंखे तस्वीरें

करीना कपूर और उनके बेट तैमूर अली खान दोनों ही मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपनी तस्वीर, तो कभी नाम को लेकर तैमूर चर्चा का विषय बने रहे हैं। तैमूर अली खान मीडिया के सबसे चर्चित और पसंदीदा स्‍टार किड्स में से एक हैं।

 

 

इन दिनों तैमूर की कुछ और नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी मॉम करीना की गोद में नजर आ रहे हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना अपने बेटे तैमूर के साथ महबूब स्टूडियो में स्पॉट की गईं। जहां तैमूर, करीना की गोद में उनके साथ चिपके हुए दिखाई दिए। इस तस्वीर में दोनों ही काफी प्यारे लग रहे थे।

 

करीना कपूर खान अब अपने बेटे की कंपनी को एंजॉय करने लगी हैं। करीना की तैमूर संग ये स्टाइलिश तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तैमूर की नई हेयरस्टाइल लोगों के बीच बहुत पसंद की जा रही है।

 

ये तस्वीरें उस समय कैमरे में कैद की गईं, जब करीना अपने बेटे तैमूर के साथ ऐड शूट करके स्टूडियो से बहार निकल रही है। जबकि तैमूर ब्लू टी शर्ट और वाइट पेंट के साथ नजर आए।

 

आप जानते ही हैं कि सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान के लाडले नवाब तैमूर अली ख़ान सोशल मीडिया के बादशाह हैं। लगातार उनकी तस्वीरें वाइरल होती रहती हैं और उनकी क्यूटनेस को लेकर चर्चा हमेशा ही होती है।

 

 

तैमूर के बारे में बात करते हुए सैफ़ पहले ही कह चुके हैं कि वो परिवार के सबसे बड़े सेलिब्रिटी हैं और अब सैफ़ पहले की तरह तैमूर को मिलने वाले मीडिया अटेंशन से परेशान नहीं होते, बल्कि उसे इंजॉय करते हैं।

 

बता दें कि करीना और सैफ़ अक्सर तैमूर के साथ छुट्टियां मनाते कैमरे में कैद होते रहे हैं। तैमूर अब 15 महीने के हो गए हैं |

 

 

अब वे कैमरे के बीच खुद की अहमियत भी बखूबी समझने लगे हैं |

 

 

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.