करिश्मा कपूर ने रक्खी पार्टी, इस वजह से शामिल हुए एक्स-हसबैंड संजय कपूर

करिश्मा कपूर की पार्टी में पहुंचे एक्स हसबैंड देखिये PHOTOS

करिश्मा कपूर की पार्टी में पहुंचे एक्स-हसबैंड

करिश्मा कपूर और उनके पति को अलग हुए अब कई साल बीत चुके हैं| दोनों के रास्ते भी अलग हो चुके हैं| एक तरफ जहाँ स्संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली है तो वहीँ करिश्मा कपूर को लेकर भी ये खबरें आ रही हैं कि वो मुंबई स्थित बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल को डेट कर रही हैं|

हाल में ही करिश्मा कपूर ने अपनी बेटी समायरा का 13हवां जन्मदिन मनाया| इसके लिए उन्होंने अपने मुंबई वाले घर बड़ी पार्टी रक्खी थी| जहाँ पर उनके एक्स-हसबैंड संजय कपूर भी पहुंचे| यहाँ देखिये फ़ोटोज़ –

आपको बता दें करिश्मा और संदीप एक साथ कई सारे समारोहों में एक साथ नज़र आते हैं| संदीप कपूर खानदान की हर पार्टी में नज़र आते हैं| चाहें वो करिश्मा कपूर के पिता की 70th जन्मदिन हो या फिर कोई भी पार्टी| हालाँकि दोनों ने अभी तकअपने रिलेशनशिप पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है|

खैर, इससे पहले की आप किसी एक बात पर पहुँच जाए आपको बता दें कि करिश्मा कपूर के पापा रणधीर कपूर का उनकी शादी को लेकर क्या कहना है?

रणधीर कपूर ने इस बात को स्पष्ट करते हुए कि उन्हें नहीं लगता कि करिश्मा जल्द ही शादी कर रही है|

पापा रणधीर ने एक प्रमुख अखबार को बताया, “मुझे लगता है कि लोलो बहुत अच्छी तरह से बस गयी हैं और खुश हैं।मैंने उनके साथ विवाह के मुद्दे पर कभी चर्चा नहीं की है, लेकिन अगर वह योजना करती है, तो वह हमेशा मेरे आशीर्वाद प्राप्त करेगी। लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह शादी करना चाहती है। वह एक खुश मां है और यदि वह चाहती है, तो वह किसी भी समय शादी कर सकती है लेकिन अभी उस दिशा में कोई कदम नहीं बढ़ा रही है। वह जिस तरह से है वह खुश है। लोलो एक उत्कृष्ट मां है जो अपने बच्चों पर ध्यान रखती है और शायद शादी करने की आवश्यकता महसूस नहीं करती। करीना भी आज बहुत ही व्यवस्थित हैं और सैफ ने उसे बहुत खुश रखा है। वह एक महान दामाद और एक अच्छा आदमी है। ”

गौरलतब है कि संजय कपूर करिश्मा के साथ 13 साल तक शादी के बंधन में थे| उन दोनों के एक बेटी समायरा और बेटा कियान राज हैं| लेकिन शादी में दिन प्रतिदन बढती मुश्किलों के बाद ये कपल पिछले साल जून में अलग हो गया| जिसमें बच्चों की कस्टडी माँ करिश्मा को मिली|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।