PHOTOS: 67 कारीगर ने 32 दिनों में बनाया अनुष्का शर्मा का लहंगा, जानें ‘विरुश्का’ की शादी की डिटेल्स

अनुष्का और विराट की शादी से जुडी सभी डिटेल्स पढ़िए यहाँ

अनुष्का और विराट की शादी से जुडी सभी डिटेल्स पढ़िए यहाँ

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं दोनों की शादी को लेकर खबरें मीडिया में आ चुकी थी लेकिन दोनों ने इस रिश्ते पर कभी अपनी मंजूरी नहीं दी| हालाँकि उनकी शादी की कुछ तसवीरें पहले ही मीडिया पर आ गयी थी जिसके बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर फ़ोटोज़ शेयर कर ये खबर सभी के साथ शेयर की थी|

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के शादी की अफवाहों के बीच आखिरकार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक दुसरे के हो गए | दोनों ने इटली में शादी की| अनुष्का और विराट ने  शादी के मौके पर सब्यसाची द्वारा डिज़ाईनर आउटफिट पहनी थी| अनुष्का इस लहंगे में खुबसूरत दुल्हन की मिसाल लग रही थी यही नहीं बल्कि विराट कोहली भी दूल्हा बने बहुत ही खुबसूरत लग रहे थे|अनुष्का और विराट ने अपनी शादी की खबर एक साथ अपने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स और सभी चाहनेवालों के साथ शेयर की-

यहाँ देखिये कैसा था विराट अनुष्का की शादी की जगह से लेकर उनके खाने के मेन्यु तक-

ये था खाने का मेन्यु

कुछ ऐसा था अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी में खाने का मेन्यु

विराट और अनुष्का ने अपने विवाह उत्सव के लिए एक भारतीय-इतालवी कैटरिंग सर्विस चुना। मेहमान भारतीय व्यंजनों जैसे डोसा और रबडी का मजा उठाया तो वहीँ  विदेशी इतालवी व्यंजनों में पोर्सीनी मशरूम और रवाईली भरवां जैसे खाने थे| अनुष्का एक शाकाहारी है तो उनके लिए शाकाहार खाने का ऑप्शन था|

स्थान:

बोरो फिनकोचोटो दुनिया के सबसे महंगे रिसॉर्ट्स में से एक है। अनुष्का और विराट ने अपनी शादी समारोहों के लिए जो जगह बुक की थी यह टस्कनी में स्थित है, चार घंटे मिलान के दक्षिण में स्थित है।

इस साल के शुरुआत में यहाँ ओबामा भी आये थे और उसी जगह अनुष्का और विराट ने सात फेरे लिए| कपल ने 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक रिसॉर्ट बुक किया है|

 

आउटफिट: डिजाइनर सब्यसाची ने अनुष्का और विराट के आउटफिट बनाए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके ड्रेस की डिटेलिंग भी लिखी है|

उन्होंने यह भी लिखा, “अनुष्का को फ्लोरेंस में शादी करना चाहती थी| और उनका लहंगा बस फिट होना था| इसलिए हमने एक रंग चुना जो कि टस्कन के आसपास रहने के बजाय उभर का आ सके| इस लहंगे को बनाने में 67 कारीगर लगे थे| और 32 दिन में पूरा लहंगा बनाने में लगा| उनके लहंगे को पूरा करने के लिए जडाऊ जोड़ा था|

कई सालों से रिलेशनशिप में रहे विराट और अनुष्का शर्मा के फैन्स को उनकी शादी का इंतज़ार था| ऐसे में उनकी शादी की बात सुन सभी झूम उठे| उनके शादी की खबरें कुछ दिनों से मीडिया में बनी हुई थी|दोनों ने दिवाली, बर्थडे, न्यू ईयर और वैलेंटाइंस एक साथ मनाया| दोनों को साथ में देहरादून में देखा गया| न्यू ईयर के दौरान बच्चन परिवार और अंबानी परिवार भी देहरादून पहुंचा था|

एक पंडित के साथ दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आयीं तो खबरें आयीं कि दोनों ने सगाई कर ली है|जो बात अब सच साबित होती हुई नज़र आ रही हैं| जब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी शादी की खबर अपने सभी सोशल मीडिया पर शेयर की| और ये खबर सभी के साथ शेयर की| जिसके बाद उनकी शादी सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगी| उनके कई सारे फोटोज भी सामने आये हैं जिसे देखने के बाद आपको अपनी शादी याद आ सकती है या फिर अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो आपका मन भी ऐसी दुल्हन बनने का हो जायेगा|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।