PHOTOS: मोहित मारवाह की शादी में दिखा श्रीदेवी से लेकर सोनम कपूर का स्टाइलिश अवतार

मोहित मारवाह की शादी में दिखा कपूर खानदान का स्टाइलिश अंदाज़

मोहित मारवाह की शादी में दिखा कपूर खानदान का स्टाइलिश अंदाज़

बॉलीवुड एक्टर मोहित मारवाह ने हाल में ही शादी कर ली| उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाला को अपनी जीवनसंगिनी बनाया| उनकी शादी दुबई में शानदार अंदाज़ में हुई| जहाँ पर पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ| ऐसा कहा जा रहा था कि सोनम कपूर और मोहित मारवा की शादी एक साथ ही होगी हालाँकि ऐसा नहीं हुआ| यहाँ देखिये श्रीदेवी से लेकर सोनम कपूर का दमदार स्टाइलिश अंदाज़-

खबरे थी कि, सोनम और आनंद 2018 में शादी के बंधन में बंधेंगे। यही नहीं शादी के ‌लिए दोनों ने जोधपुर में लोकेशन भी बुक कर ली है और यहीं पर सारी रस्में होंगी। बता दें कि 2018 में कपूर फैमिली में 2 शादियां होंगी। एक सोनम के कजिन मोहित मारवाह फरवरी में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाला से दुबई में शादी कर रहे हैं वहीं सोनम भी शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

जी हां, लंबे समय से कपूर परिवर की ये बेटी एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। कई बार इन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया है। वो कोई नहीं बल्कि अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर है।  सोनम कपूर लंबे टाइम से दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ रिलेशनशिप में हैं।

 

वही पिछले 3 सालों से यह जोड़ी सीक्रेटली डेटिंग कर रही है। दोनों को कभी इवेंट्स में तो कभी लंदन वेकेशन पर देखा जा चुका है। बता दे कि, आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक है। उन्होंने व्हार्टन बिजनेस स्कूल (यूएस) से पढ़ाई की है। जबकि Bhane सोनम के फेवरेट फैशन ब्रांड्स में से एक है। कई मौके पर वे Blane के डिजाइन्स कैरी करती हैं|

मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने वाले सितारों में शामिल थे अनिल कपूर, श्रीदेवी, ख़ुशी कपूर, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, अन्शुला कपूर| सोनम कपूर भी अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ इस शादी में शामिल होते हुए नज़र आयीं| मोहित की शादी बहुत ही शानदार नज़र आ रही है क्यों?

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।