शादी के बाद ‘सुई- धागा’ लेकर किसकी कहानी बुन रही है अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई - धागा का दिलचस्प पोस्टर रिलीज

शादी के बाद 'सुई- धागा' लेकर किसकी कहानी बुन रही है अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनुष्का शर्मा फिलहाल शाह रुख़ ख़ान के साथ फ़िल्म ‘ज़ीरो’ के अलावा ‘परी’ और अब ‘सुई धागा’ की शूटिंग में बिजी हैं। ही में अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुई धागा’ से उनका पहला लुक आउट हो गया है। खास बात यह है कि अनुष्का शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके अपने इस लुक को फैंस के साथ शेयर किया है। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है और इस फिल्म में पहली बार और वरुण और अनुष्का एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

बता दें, इस तस्वीर में अनुष्का हाथ में सुई पकड़े और एक कपड़े पर एमब्रोइड्री करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें, इस फिल्म का डायरेक्शन शरत कटारिया कर रहे हैं। इससे पहले फर्स्ट लुक में वरुण सिलाई मशीन पर दर्जी के रोल में कपड़े की सिलाई करते नजर आ रहे थे। अनुष्का शर्मा ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, कतरन से बुनी कहानी,पैबंद लगा के है सुनानी – सुई धागा@SuiDhaagaFilm | @yrf | #SuiDhaaga | @Varun_dvn. इस फोटो में अनुष्का का काफी सीरियस और फोकस्ड नज़र आ रही हैं। शादी के बाद ‘सुई- धागा’ लेकर किसकी कहानी बुन रही है अनुष्का शर्मा ।

गौरतलब है कि 2017 में गांधी जयंती पर वरुण और अनुष्का का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘सुई धागा’ की घोषणा की थी और बताया था कि किस वजह से भारत में बनाया गया सामान अच्छा है। तस्वीरों को देखकर लगता है जैसे वो कढ़ाई कर रही हैं। फिलहाल अनुष्का शर्मा शाहरुख़ ख़ान के साथ फ़िल्म ‘ज़ीरो’ के अलावा ‘परी’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा एक साइंटिस्ट बनी हैं। जीरो को आनंद एल राय डायरेक्‍ट कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई – धागा का दिलचस्प पोस्टर रिलीज  |

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.