करीना कपूर खान के बाद तैमूर भी जाने लगे जिम, लेकिन हो गए बुरी तरह हुए ट्रोल

जिम के बाहर नजर आए करीना कपूर खान के बेटे तैमूर

जिम के बाहर नजर आए करीना कपूर खान के बेटे तैमूर

तैमूर अली खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार इसकी वजह है जिम। करीना कपूर के लाड़ले नवाबजादे तैमूर अली खान हाल ही में अपने नैनी के साथ मुंबई में स्पॉट किए गए थे। फोटोज को देखकर तो यही लग रहा था कि हमेशा की तरह ही तैमूर कहीं घूमने निकले होंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। जबकि तैमूर अली खान को करीना कपूर खान के जिम के बाहर स्पॉट किया गया। वे यहां नैनी के साथ आए थे। तैमूर इस सेंटर के मेंबर बने हैं। यहां पर 6 वीक से लेकर 10 साल के बच्चों को अलग-अलग तरीके से ट्रेनिंग दी जाती है। यहां पर म्यूजिक, डांस, गेम्स, स्पोर्ट्स सहित अन्य एक्टिविटी होती है।

सैफ और करीना कपूर अपने बच्चे के लिए कितने संजिदा है इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होने अपने बच्चे के लिए स्कूली एजुकेशन तक की प्लानिंग काफी पहले कर ली है। नामी बोर्डिंग हाउस में तैमूर की परवरिश होगी और शिक्षा के उच्च मापदंडों के बीच उसका पालन-पोषण होगा। फिलहाल तो उनकी उम्र खेलने-कूदने की है, लिहाजा उनकी हर अदा पर सैफ और करीना फिदा है। ब्लू कॉलर टी-शर्ट और हाथ में फीडर पकड़े तैमूर बेहद क्यूट दिख रहे हैं।

इस फोटो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया कई मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। लोग इस पर जमकर मौज ले रहे हैं। फिटनेस सेंटर में बच्चों के लिए स्पेशल एक्सर्साइजिस और ऐक्टिविटीज को लेकर भी लोगों ने खूब मजे लिए। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि आज तैमूर जिम जा रहा है और इस साल IIT का एग्जाम भी दे रहा है। वहीं चेरी डिम्पल (@shailimore) ट्विटर हैंडल से एक फनी GIF शेयर की। साथ ही ट्वीट किया कि अब तो तैमूर भी जिम जा रहा है आप लोग कब जाओगे? ऐसे ही कई और मजेदार मीम्स और स्पूफ फोटोज भी शेयर किए गए हैं। तो लीजिए इनका मजा।

 

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.