PADMAVATI FIRST LOOK: दीपिका पादुकोण का ये शाही अवतार देखकर दंग रह जायेंगे आप

पद्मावती के पहले लुक में दिखा शाही अवतार

  |     |     |     |   Updated 
PADMAVATI FIRST LOOK: दीपिका पादुकोण का ये शाही अवतार देखकर दंग रह जायेंगे आप
पद्मावती के पहले लुक में दिखा शाही अवतार

दीपिका पदुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के फैन्स में पद्मावती  के एक झलक को देखने के लिए उत्सुकता बनी हुई थी| हमने आपको पहले ही अपने एक्सक्लूसिव खबर में बताया था कि संजय लीला भंसाली जल्द ही दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म पद्मावती का टीज़र, अपने सह-निर्माता वायाकॉम 18 के माध्यम से, सोशल मीडिया पर, नवरात्रि (21 सितंबर) को रिलीज़ करने वाले हैं और ऐसा ही हुआ है| आज फिल्म के पोस्टर रिलीज़ हो चूका है जिसे देखने के बाद एक बात तो साफ़ है कि इसका इंतज़ार करना सफल रहा | दीपिका का लुक बहुत ही खुबसूरत और शाही दिख रहा है| वह रानी पद्मिनी के अवतार में भव्य दिख रही हैं|

दीपिका का ये लुक कैसा लगा आपको?
दीपिका का ये लुक कैसा लगा आपको?

टीम द्वारा दो पोस्टर लॉन्च किए गए हैं, एक में दीपिका को अति सुंदर गहने देखकर देखा जा सकता है और उनकी पोशाक बिल्कुल ही हैरान कर देने वाली है| दीपिका अपने कम से कम मेक-अप लुक में तेजस्वी सी लगती हैं| वहीँ दुसरे पोस्टर में, दीपिका को एक लाल घाघरा-चोली पहने हुए देखा जा सकता है| जिसमें हाथ से काम किया हुआ है| दोनों ही लुक में दीपिका शाही अंदाज़ में हैं| इस फिल्म की कहानी चित्तौड़ के राणा रतन सिंह, उनकी सुंदर रानी पद्मिनी और दिल्ली के क्रूर सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के चारों ओर घूमती है| पद्मावती की चाह में अलालुद्दीन ने चित्तौड़ पर हमला किया था|

दीपिका का ये शाही अंदाज़ देखकर क्या कहेंगे आप?
दीपिका का ये शाही अंदाज़ देखकर क्या कहेंगे आप?

एक स्रोत का कहना है, “पद्मावती पर कई तरह की अटकलें लगायी गयी हैं| चाहें वो फिल्म का बजट हो या फिर फिल्म के देरी से रिलीज़ होने तक या फिर शूटिंग में देरी होने की| दरअसल शूटिंग का पहला शेड्यूल थोडा ऑफ ट्रैक हो गया था| इसलिए भंसाली घड़ी देखकर फिल्म को समय से पूरा करने पर जोर दे रहे थे| फिल्ममेकर्स ने इस फिल्म को साल के अंत में रिलीज़ करने का फैसला किया है इसलिए उन्होंने 21 सितंबर (गुरुवार) को यानी इस हफ्ते फिल्म के टीज़र को रिलीज करने का फैसला किया। नवरात्रि एक उत्सव है और भंसाली खुद अपनी फिल्मों में रंग और भव्यता से प्यार करते हैं| तो इससे बेहतर क्या इस शुभ अवसर हो सकता था जब वो पहले टीज़र को रिलीज करें, जो रंग, संगीत, गायन और डांस से भरा है| इस टीज़र में राणा रतन सिंह और अलाउद्दीन खिलजी की सेनाओं के बीच युद्ध का एक छोटा सा सीन दिखाएगा। ”

पद्मिनी या पद्मावती सिंघल साम्राज्य (श्रीलंका) की एक असाधारण सुंदर राजकुमारी थी, जिसे चित्तौड़ के राजपूत शासक रतन सेन ने शादी कर ली और उन्हें चित्तौड़ लाया गया था। जब रतन सेन युद्ध में मारे गए थे, पद्मावती और उनके साथियों ने जौहर (आत्म-बलिदान) देकर अपने सम्मान की रक्षा की थी, इससे पहले कि अलाउद्दीन खिलजी को चित्तौड़ पर कब्जा कर ले।

फिल्म की रिलीज़ डेट को 17 नवम्बर से बदल के 1 दिसंबर का कर दिया गया है! पद्मावती के फर्स्ट लुक के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइए|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply