पद्मावती में शाहिद कपूर के लुक से उठा पर्दा, दिखा दमदार अवतार

पद्मावती से रिलीज़ हुआ शाहिद कपूर का लुक

रजा रावल रतन सिंह के किरदार में ऐसे नज़र आ रहे हैं शाहिद कपूर

दीपिका पादुकोण को रानी पद्मावती के लुक में देखने के बाद अब बारी है राजा रतन सेन के रूप में शाहिद कपूर का दमदार लुक देखने की। हाथो में तलवार लिए दूसरी तरफ देखते शहिद कपूर राजा रतन सेन के किरदार में खूब जंच रहे हैं। दीपिका पादुकोण की तरह ही शाहीद कपूर का ये लुक आज सुबह सुबह आया हैं।

शाहिद कपूर ने अपने लुक को ट्विटर पर शेयर किया और लिखा,

यहां देखिये राजा रतन के रूप में शाहिद कपूर की ये फोटो-

 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी शाहिद का लुक शेयर किया-

 

शाहिद कपूर का ये लुक आपको कैसा लगा नीचे कमेंट्स में जरूर बताइये।

खैर, अब शाहिद कपूर के बाद दर्शकों में रणवीर सिंह के लुक को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

क्या है फ़िल्म की कहानी-

पद्मिनी या पद्मावती सिंघल साम्राज्य (श्रीलंका) की एक असाधारण सुंदर राजकुमारी थी, जिसे चित्तौड़ के राजपूत शासक रतन सेन ने शादी कर ली और उन्हें चित्तौड़ लाया गया था। जब रतन सेन युद्ध में मारे गए थे, पद्मावती और उनके साथियों ने जौहर (आत्म-बलिदान) देकर अपने सम्मान की रक्षा की थी, इससे पहले कि अलाउद्दीन खिलजी को चित्तौड़ पर कब्जा कर ले।

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 1 दिसंबर को रिलीज़ होगी। इससे पहले फिल्म की रिलीज़ डेट 17 नवम्बर थी|

 

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।