दुल्हन के रूप में सजी पंखुड़ी तो दूल्हा बन हैण्डसम दिखे गौतम रोड़े, देखिये PHOTOS

देखिये गौतम रोड़े और पंखुरी अवस्थी की शादी की ये खुबसूरत PHOTOS

गौतम और पंखुड़ी बने दूल्हा दुल्हन , देखिये शादी की PHOTOS

अक्सर 2 के एक्टर गौतम रोडे और टीवी एक्ट्रेस पंखुड़ीअवस्थी आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं| हाल में ही उनकी शादी के फ़ोटोज़ और वीडियोज सामने आये हैं जिसे देखने के बाद आप भी सोचेंगे यह किसी फिल्म से कम नहीं है| दोनों ने सलमान खान और कटरीना कैफ के गाने दिल दियां गल्लां की तरह ड्रेसिंग की थी और इसी गाने पर डांस भी किया| हालांकि उनकी शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों क फेरे के समय को कैमरे में खूबसूरती से कैप्चर किया गया है|

गौतम रोड टेलिविज़न के एक बहुत ही लोकप्रिय चेहरा है| गौतम ने ज़ी टीवी के शो जहां प्यार मिले के साथ 2000 में अपना पहला डेब्यू किया था| गौतम वास्तव में उन अभिनेताओं में से एक हैं जो एक निश्चित प्रकार के अनुशासन में विश्वास करते हैं और जीवन में किसी शॉर्टकट को नहीं अपनाते|

गौतम ने कई शो किये हैं| यहां तक ​​कि हाल में ही उनकी फिल्म अक्सर 2 भी रिलीज़ हुई थी| जैसा की सबको पता है की गौतम सुर्यपुत्र कर्ण को-स्टार पंखुड़ी अवस्थी को डेट कर रहे हैं |

लेकिन दोनों की सगाई की बात जैसे ही सामने आई तो सभी हैरान रह गए| हालाँकि उन्होंने पंखुड़ी के साथ अपने रिलेशनशिप में एक कदम आगे बढ़कर उन्होंने सगाई कर ली और अब दोनों शादी के बंधन में बंध रहे है|

सगाई की बात जैसे ही फैली हमने गौतम से इस बारे में बात करने के लिए संपर्क किया और उन्होंने समाचार की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हाँ, यह सच है, और मैं बहुत खुश हूं।’ हालाँकि अभिनेता शॉट्स के बीच में थे तो वह बहुत कुछ नहीं कह सके |

लेकिन इसके बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने अचानक शादी की बात बताते हुए कहा कि वो अपनी सगाई की बात को प्राइवेट ही रखना चाहते थे|

इसलिए पंखुड़ी और उसकी फैमिली मेरे फैमिली से मिली और हमने रोखा कर लिया|


हालाँकि गौतम रोड़े ने अपनी शादी की बात को भी प्राइवेट भी रक्खा| गौतम और पंखुड़ी की जोड़ी को लोगों द्वारा कर्ण में भी पसंद किया गया था और अब लोगों को ये देखकर और भी अच्छा लग रहा है कि दोनों रियल लाइफ में एक दुसरे के होने जा रहे हैं|


हमारी तरफ से गौतम और पंखुड़ी को उनके जीवन के इस नए पड़ाव के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।