अनुष्का और विराट के रिसेप्शन में शामिल हुए बॉलीवुड और क्रिकेट की बड़ी हस्तियाँ, देखिये कौन-कौन पहुंचा

अनुष्का और विराट का रिसेप्शन रहा था कुछ ऐसा

अनुष्का और विराट का रिसेप्शन रहा था कुछ ऐसा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली में गुपचुप शादी करने के बाद 21 नवंबर, 2017 को दिल्ली में अपने करीबी मित्रों और परिवार के सदस्यों के लिए एक शानदार रिसेप्शन की मेजबानी की थी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में हुए इस रिसेप्शन में भाग लिया था। और अब मुंबई में इनका रिसेप्शन डाला था|

                          रिसेप्शन में कुछ ऐसा था विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का लुक 

उनकी दिल्ली वाली रिसेप्शन एक पंजाबी स्टाइल में हुई थी| दिल्ली में अपने रिसेप्शन के दौरान, अनुष्का, सब्यसाची की लाल साड़ी में बहुत खूबसूरत नज़र आ रही थी| वहीँ विराट कोहली भी ब्लैक शेरवानी में रॉयल लग रहे थे|

अनुष्का और विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट कर अपनी शादी की खबर सभी को दी|

               सारा अली खान भी पहुंची साथ में इब्राहीम खान भी आये नज़र 

इसके बाद कल अनुष्का और विराट ने मुंबई में भी बॉलीवुड और क्रिकेट के सेलेब के साथ अपनी शादी का जश्न मनाया| जहाँ पर कई सारे सितारे और क्रिकेटर्स ने भाग लिया और इस नए जोड़े को बधाई दी|

                         परिवार के साथ पहुंचे थे धोनी 

 

 

विराट अनुष्का की शादी में सचिन तेंदुलकर अपनी वाइफ अंजलि और बेटी के साथ पहुंचे थे वहीँ शाहरुख़ खान भी इस अवसर का हिस्सा बने| यहाँ देखिये रिसेप्शन में झूमते हुए नज़र आये शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।