बेटी सोनम कपूर की डोली लेकर निकले अनिल कपूर, कुछ ऐसा दिखा स्वैग

बेटी सोनम कपूर की शादी में पापा अनिल कपूर का दिखा ऐसा स्वैग

बेटी सोनम कपूर की शादी में पापा अनिल कपूर का दिखा ऐसा स्वैग

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर आज शादी करने जा रही हैं। सोनम आज दोपहर दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन और उनके बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से शादी कर रही हैं। सोमवार रात सोनम की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। खैर, आज सोनम कपूर औअर आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंधेंगे। यह शादी सोनम की मौसी के घर बांद्रा स्थित हो रही है। जबकि, रिश्तेदार और परिवार के सारे लोग शादी में शरीक होने पहुंचे। ऐसी दौरान सोनम कपूर के पापा अनिल कपूर को देखा गया।

अनिल कपूर अपनी बेटी की शादी में काफी खुश नजर आ रहे है। शादी समारोह के लिए अनिल कपूर ने सफ़ेद रंग की कुर्ती और पजामा पहना है। और गले में हरे रंग की माला पेहनी है। इससे उनका लुक पूरा लग रहा है। वहीँ फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें सेलेब्स जमकर मौज मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। अनिल कपूर बेटी की शादी को धूम-धाम से एन्जॉय कर रहे हैं।

बता दें कि दोनों परिवारों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा, ”कपूर और आहूजा परिवार को सोनम एवं आनंद की शादी से जुड़ी घोषणा कर काफी खुशी हो रही है। शादी आठ मई को मुंबई में होगी। चूंकि यह एक निजी मामला है , हम आपसे परिवार की निजता की जरूरत का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। अपने जीवन के इस खास लम्हे का जश्न मनाते हुए हम आपके आशीर्वाद एवं प्यार के लिए आप सब का आभार जताना चाहते हैं।

 

रविवार को मेहंदी की रस्म के बाद सोमवार (7 मई ) को संगीत सेरमनी के लिए मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अनिल कपूर के परिवार और बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा लगा। सबसे पहले कपूर फैमिली से अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर पहुंचे। इसके बाद श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटियां जाह्नवी और खुशी पहुंची।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.