विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हुए साऊथ आफ्रिका के लिए रवाना, दिखा ऐसा अंदाज

रिसेप्‍शन के बाद दूसरे हनीमून के लिए निकले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

रिसेप्‍शन के बाद दूसरे हनीमून के लिए निकले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

हाल ही में शादी के बंधन में बंधी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी अपना न्यू इयर मनाने के लिए साऊथ आफ्रिका रवाना हो चुके है | इटली में गुपचुप शादी के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का ग्रैंड रिसेप्शन पहले नई दिल्ली और फिर 26 दिसंबर को मुंबई में हुआ। वेडिंग सेरेमनी खत्म होने के बाद जोड़ी साउथ अफ्रीका टूर के लिए रवाना हो चुकी है। गुरुवार दोपहर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। इस दौरान विराट ट्रैक सूट में नजर आए जबकि अनुष्का शर्मा मोनोक्रोम जम्पसूट और ब्लैक जैकेट पहने एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। आपको बता दें कि 11 दिसंबर को इटली में शादी करने के बाद विरुष्का फिनलैंड हनीमून के लिए गए थे। जहां से अनुष्का शर्मा ने एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि -‘जन्नत में हूं’।

मालूम हो कि, 26 दिसंबर को मुंबई की ‘द सेंट रेजिस’ होटल में रखी गई रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के साथ कई स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज मौजूद रही। अमिताभ बच्चन, रेखा, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित समेत कई सेलेब्स पार्टी का हिस्सा बने। विराट-अनुष्का नया साल साउथ अफ्रीका में मनाएंगे. जनवरी के पहले हफ्ते में अनुष्का अकेले मुंबई लौटेंगी। मुंबई आकर अनुष्का आनंद एल. राय की शाहरुख खान और कैटरीना कैफ स्टारर अनाम फिल्म की शूटिंग करेंगी। फरवरी में अनुष्का अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म ‘सुई धागा’ की शूटिंग शुरू करेंगी। साथ ही साथ वह अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘परी’ का प्रमोशन भी करेंगी। अनुष्का शर्मा स्टारर यह हॉरर फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेलने के लिए विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया बुधवार को मुंबई से रवाना हुई। इस दौरे पर भारत को तीन टेस्ट, छह वनडे औ

र तीन ट्वंटी20 मैच खेलने हैं। विराट के साथ अनुष्का भी टीम बस से मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। रोहित शर्मा भी अपनी पत्नी के साथ इस दौरे पर जा रहे हैं, वहीं शिखर धवन के साथ उनकी पत्नी और बेटा जोरावर नजर आए। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 5 जनवरी से खेलना है। हार्दिक पांड्या भी इस दौरान टीम के साथ नजर आए। 27 दिसंबर को भाई की शादी के बाद हार्दिक दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हुए।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.