Photos: पति विराट कोहली संग दुल्हन के रूप में सजी अनुष्का शर्मा लौटी मुंबई

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को मुंबई एयरपोर्ट पर किया कैमरे में कैद

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को मुंबई एयरपोर्ट पर किया कैमरे में कैद

इस साल का सबसे बड़ा इवेंट बन गया है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी। बिना किसी रुकावट से विराट और अनुष्का ने इटली में छुपके से शादी कर ली। फिर उसके बाद से सोशल मीडिया पर विरूष्का के मेहंदी से लेकर शादी तक की ख़बरों ने हलचल मचा दी। जबकि बीती रात इटली से निकलकर इस जोड़ी ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ  दिल्ली में एक रॉयल रिसेप्शन का आयोजन किया था। जबकि विराट और अनुष्का मुंबई में आयोजित रिसेप्शन के लिए वापस आ चुके है। बता दे कि, मुंबई में २३ दिसंबर यानि की कल बड़े स्थर पर फिर एक बार रिसेप्शन किया जायेगा जिसमे शाहरुख़ खान और सचिन तेंदुलकर जैसे कई नामवंत हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। खैर, विराट और अनुष्का को मुंबई के एयरपोर्ट पर देखा गया। विराट कोहली हमेशा की तरह हैंडसम और डैशिंग लुक में नजर आए। जहां अनुष्का ट्रेडिशनल ड्रेस में काफी सुंदर नजर आयी वही विराट ने काले रंग का गलाबंद कुरता पहना था। जबकि यह दोनों एक दूसरे को काफी जच रहे थे। अनुष्का ने अपने गले में मगलसूत्र भी पहना था। इसलिए उनकी शोभा और भी बढ़ गयी।

खबर है कि, अनुष्का अब विराट के साथ ही साउथ अफ्रीका जाएंगी। वहां विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दौरे की तैयारी में टीम इंडिया के साथ जुटेंगे। अनुष्का न्यू ईयर का सेलिब्रेशन विराट के साथ साउथ अफ्रीका में ही करेंगी। अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में भारत लौटेंगी। इसके बाद वे एक फिल्म के लिए मुंबई में शाहरुख खान के साथ शूटिंग शुरू करेंगी। विराट दो महीने के लिए साउथ अफ्रीका में रहेंगे। वहां टीम इंडिया को तीन टेस्ट, छह वन डे और तीन टी  20 खेलने हैं।

दोनों के स्पोक्सपर्सन ने बताया, साउथ अफ्रीका से लाैटने के बाद अनुष्का अपकमिंग फिल्म ‘सुई-धागा’ की तैयारी में जुटेंगी। यह फिल्म फरवरी 2018 में रिलीज होगी। इसमें अनुष्का के साथ वरुण धवन नजर आएंगे। अनुष्का 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘परी’ की मार्केटिंग और प्रमोशन की भी तैयारी में जुटेंगी।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.