PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा लौटी मुंबई, एअरपोर्ट पर दिखा ऐसा स्टाइलिश अंदाज़

प्रियंका चोपड़ा को मुंबई एअरपोर्ट पर स्पॉट किया गया

  |     |     |     |   Published 
PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा लौटी मुंबई, एअरपोर्ट पर दिखा ऐसा स्टाइलिश अंदाज़
मुंबई एअरपोर्ट पर कुछ ऐसा रहा प्रियंका का LOOK

प्रियंका चोपड़ा भारत वापस आ गयी हैं| हाल में ही प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर अपनी और अपनी चहेती पालतू डायना के साथ एक सेल्फी शेयर की| तबसे लेकर अबतक उनके आने का सभी इंतज़ार कर रहे थे|

प्रियंका चोपड़ा अभी कुछ देर पहले ही मुंबई लौटी हैं| जहाँ उन्हें पैपराजी ने क्लिक किया| सेमी वाइट कलर की असेमेट्रीकल ड्रेस में प्रियंका बहुत ही प्यारी लग रही थी| जिसके साथ उन्होंने वाइट कलर की एंकल लेंथ के बूट्स पहने हुए थे| ब्लैक बैग और ब्लैक सनग्लासेस के साथ उन्हों अपना लुक पूरा किया था| प्रियंका ने फोटोग्राफर्स के लिए पोज़ दिया और अपनी गाडी की तरफ बढ़ गयीं|

उनका ये लुक आपको कैसा लगा?

यहाँ पर देखिये तस्वीरें-

 सेमी वाइट कलर की असेमेट्रीकल ड्रेस में प्रियंका बहुत ही प्यारी लग रही थी
सेमी वाइट कलर की असेमेट्रीकल ड्रेस में प्रियंका बहुत ही प्यारी लग रही थी

एक अख़बार में एक रिपोर्ट के मुताबिक, चोपड़ा संजय लीला भंसाली के साथ अपनी फिल्म के लिए लीड एक्टर की खोज करने के लिए यहाँ पर आई हैं| गुस्ताखियाँ नाम की यह फिल्म, प्रियंका की हॉलीवुड रिलीज के बाद उनकी पहली फिल्म होगी, वह इसमें गहरी दिलचस्पी ले रही है। इसके अलावा, इस फिल्म को संजय लीला भंसाली को-प्रोड्यूस कर रहे हैं|

ब्लैक बैग और ब्लैक सनग्लासेस के साथ उन्हों अपना लुक पूरा किया था|
ब्लैक बैग और ब्लैक सनग्लासेस के साथ उन्हों अपना लुक पूरा किया था|

हालांकि फिल्म में साहिर लुधियानवी की भूमिका निभाने को लेकर इरफान खान और अभिषेक बच्चन का नाम सामने आ रहा था| हालाँकि इस विषय में अभी तक कोई भी अधिकारिक घोषण नहीं की गयी है|अखबार को बताते हुए एक सोर्स ने कहा, “इस महीने के भीतर फिल्म के लीड एक्टर को तय किया जाना है| हालाँकि भंसाली पद्मावती में लगे हुए हैं लेकिन वो 2018 के मध्य तक फिल्म शुरू करना चाहते हैं|

चोपड़ा संजय लीला भंसाली के साथ अपनी फिल्म के लिए लीड एक्टर की खोज करने के लिए यहाँ पर आई हैं|
चोपड़ा संजय लीला भंसाली के साथ अपनी फिल्म के लिए लीड एक्टर की खोज करने के लिए यहाँ पर आई हैं|

सोर्स का कहना है , “फिल्म का प्री-प्रोडक्शन अगले साल मार्च तक पूरा हो चुका है। इसलिए आगे का काम करने के लिए फिल्म के प्री-प्रोडक्शन शुरू होने से पहले लीड कास्ट का फैसला होना चाहिए।”

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने पिछले महीने एक साक्षात्कार में हमें बताया था कि अभिनेत्री की अगली फिल्म के संजय लीला भंसाली के साथ होगी| उन्होंने कहा था, “उम्मीद है कि अगले साल तक हम कुछ हिंदी फिल्मों को बनायेंगे जिसे प्रियंका ने ही पूरा किया होगा। मेरा इसमें कोई भाग नहीं होगा| क्योंकि इसे ज्यादा देखभाल की ज़रूरत है। उसने (प्रियंका) ने एक सीईओ हायर किया है| संजय लीला भंसाली और प्रियंका मिले हैं लेकिन अभी तक कुछ साइन नहीं किया है| लेकिन गुस्ताखियाँ वही है जो प्रियंका ढूंढ रही थी| ये उसकी सेसेसिबिलिटी के साथ मिलता है| उसे रोमांटिक फिल्में करना पसंद है|’

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply