श्रद्धा कपूर को किया कैमरे में कैद, आदित्य रॉय कपूर के घर के बाहर दिखी कुछ ऐसी

श्रद्धा कपूर कुछ यूं दिखी आदित्य रॉय कपूर के घर के बाहर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के रिलेशनशिप की खबरे गर्म चर्चा में शामिल है। गौरतलब है कि, यह जोड़ी फिल्म आशिकी २ से पॉपुलर हुई जबकि इन दोनों में नजदीकियां इस फिल्म के दौरान ही ज्यादा बढ़ी थी। लेकिन पिछले साल उनके ब्रेकअप की अफ़वाए शुरू हो गयी और रॉक ऑन २ को -स्टार फरहान अख्तर के साथ डेटिंग की खबरे आने लगी। खैर, कल श्रद्धा कपूर को देर रात आदित्य रॉय कपूर के घर के बाहर देखा गया। एक काले रंग की जैकेट के साथ एक सफेद टी-शर्ट और ग्रे ट्रैक पैंट पहने हुए इस अभिनेत्री को आदित्य रॉय कपूर के घर से बाहर निकलते हुए कैमरे में कैद किया गया ।

जबकि चश्मा और पैरो में फ्लिप-फ्लॉप चप्पल श्रद्धा ने कैरी किया था। श्रद्धा कपूर को अपने कार के पास जाते हुए क्लिक किया गया। अफवाओं की मानें तो, डायरेक्टर मोहित सूरी इस आशिकी २ जोड़ी को लेकर एक फिल्म बनाने के लिए उत्सुक है। एक अग्रणी अख़बार से मोहित सूरी को आदित्य के साथ काम करने पर पूछा गया। जिसके लिए मोहित ने जवाब दिया, फिलहाल मै एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं और आदित्य के साथ काम करने के लिए मर रहा हूं। स्क्रिप्ट के खत्म होते ही मै आदित्य से इस बारे में बात करूंगा।

 

श्रद्धा कपूर कुछ यूं दिखी आदित्य रॉय कपूर के घर के बाहर

 

श्रद्धा कपूर को किया कैमरे में कैद, आदित्य रॉय कपूर के घर के बाहर दिखी कुछ ऐसी

वही ऐसी खबरे है कि, मोहित सूरी अपनी अपकमिंग फिल्म में फरहान अख्तर को कास्ट करेंगे। इससे पहले एक एक अग्रणी दैनिक से बात करते हुए मोहित ने कहा, गोल्डी ( बहल) और मैंने हाल ही में फरहान अख्तर से एक स्क्रिप्ट पर बात की। पिता और पुत्र पर आधारित स्क्रिप्ट फरहान को पसंद आयी। मुझे फरहान को समांतर किरदार निभानेवाले दूसरे एक्टर की तलाश है।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.