PHOTOS: सोनम कपूर की मेहँदी में पहुंची जाह्नवी, ख़ुशी कपूर और अंशुला, देखिये कातिलाना अंदाज़

सोनम कपूर की मेहँदी में पहुंची कपूर सिस्टर्स, दिखा सुपरस्टाइलिश LOOK

सोनम कपूर की मेहँदी में पहुंची कपूर सिस्टर्स, दिखा सुपरस्टाइलिश LOOK

अभी सोनम कपूर की शादी से पहले उनकी मेहँदी का लुक सामने आया था| जिसमें सोनम कपूर ने क्रीम कलर का ऑउटफिट पहना है| जिसमें उनका लुक देखना ही लायक है| सोनम कपूर का ये लुक ऐसा है जिसे आप देखते ही रह जायेंगे| यहाँ देखिये सोनम का लुक-

वहीँ अब उनकी बहन जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर का लुक भी सामने आया है| दोनों ने वाइट कलर का लहंगा पहना है| यहाँ देखिये जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर का फैशनेबल अंदाज़-

आपको बता दें हाल में ही उनके घर पर मेहँदी का समारोह रक्खा गया था| जहाँ पर कपूर फैमिली के करीबी थे| अनिल कपूर के जुहू बंगले में हुए मेहँदी फंक्शन में सिर्फ सोनम कपूर के परिवार वाले शुरू हुए थे|

ऐसे में कई लोग सोच रहे थे कि उनके ससुराल वालों और पति आनंद अहुजा के परिवारवाले कहां थे| अब हमें ये खबर मिली है कि वो आज रात बड़े मेहंदी समारोह में शामिल होंगे|

दिल्ली से हमारे सोर्स का कहना है कि, “आज रात बीकेसी अपार्टमेंट में एक बड़ा मेहंदी समारोह आयोजित किया जाएगा। आज कोई संगीत नहीं है। और सोनम कपूर के करीबी दोस्त वरुण धवन और स्वरा भास्कर परफॉर्म करने वाले है|

आनंद के पिता हरीश अहुजा एक प्रमुख दिल्ली व्यवसायी हैं और वह अपनी पत्नी प्रिया और आनंद के तीन भाई बहन अनंत अहुजा और अमित अहुजा और बहन प्रियदर्शिनी ने आज दोपहर दिल्ली से मुंबई में एक चार्टर्ड उड़ान ली है। बाकी बचे रिश्तेदारों को शादी समारोह के लिए कल उड़ान भरने की उम्मीद की जा रही है|

आपको बता दें सोनम कपूर की शादी की घोषणा आधि‍कारिक रूप से हो चुकी है। सोनम की शादी की तैयार‍ियों की जिम्मेदारी उनके माता-पिता और भाई-बहन पर है। सोनम वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन में व्यस्त है।

खैर, सोनम कपूर की शादी मुंबई में होगी और इसके लिए दोनों परिवारों ने पूरे इंतजाम भी कर लिए हैं। दोनों परिवारों में शादी को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन तारीख का ऐलान नहीं किया था। लेकिन अब दोनों परिवारों ने मिलकर शादी का ऐलान कर दिया है |कपूर और आहूजा फैमली ने शादी की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि यह उनके लिए खुश और गर्व का विषय है। कपूर और आहूजा परिवार को सोनम और आनंद की शादी की अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी हो रही है।

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।