ITA Awards 2017 में रिध्विक धन्जानी -आशा नेगी, आमिर अली -संजीदा शैख़ का दिखा स्टाइलिश लुक, देखिये Photos

फ़ोटोज़ में देखिये टीवी कपल्स का स्टाइलिश लुक

फ़ोटोज़ में देखिये टीवी कपल्स का स्टाइलिश लुक

भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार हाल में ही आयोजित किया गया था| इस अवार्ड फंक्शन के रेड कारपेट पर मशहूर हस्तियां अपने बेस्ट लुक्स में नज़र आये| मौनी रॉय, रश्मी देसाई, जेनिफर विंगेट, आमिर अली, कीथ सेक्विरा और रोशेल राव को इस अवार्ड फंक्शन में देखा गया। एकता कपूर, रवि दुबे, रश्मी देसाई, रिध्विक धनंजानी, विवेक ओबेराय अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा, अनुपम खेर और सोनी राजदान जैसे कलाकार भी उपस्थित थे।

आमिर अली और संजीदा शैख़

 

 

 

आमिर अली और संजीदा शैख़ के लुक के बारे में आप क्या कहेंगे?

 

इस कार्यक्रम में टीवी कपल बरखा बिष्ट-इंद्रनील सेनगुप्ता, आमिर अली-संजीदा शेख और रिध्विक धनंजानी-आशा नेगी जैसे कलाकार को क्लिक किया गया| इस अवार्ड फंक्शन में आमिर अली और संजीदा शेख का फैशन नज़र आया| संजीदा ने ऑफ-शोल्डर अजूली ऑउटफिट में नज़र आये | आमिर ने एक कैसुअल ड्रेसिंग की थी| वो इस लुक में काफी डैपर नज़र आये|

 

संजीदा का ये लुक है झक्कास

 

आशा नेगी और रिध्विक धन्जानी

वहीँ रिध्विक और आशा भी इस इवेंट में अपने स्टाइलिश लुक्स में नज़र आये| आशा ने एक गहरे हरे रंग का कोम्बिनेशन चुना| जबकि रिध्विक ने नीले रंग का ब्लेज़र पहना और एक टोपी लगाया। रोशेल राव और मंगेतर कीथ सक्विरा ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। रोशेल एक सफेद और लाल पोशाक में सुंदर लग रही थी और कीथ एक सूट में हैंडसम लग रहे थे| टीवी शो से कीथ के सह-कलाकार ‘लव का है इंतिजार’, सोनी राजदान ने भी मसाबा की ऑउटफिट में इस अवार्ड में भाग लिया|

आशा और रिध्विक के इस लुक के बारे में आपकी राय?

इस अवार्ड फंक्शन को 13 नवंबर को टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (लोकप्रिय) के विजेता नगल मेहता और विवियन डीसेना थे| वहीँ जेनिफर विंगेट को बेहद के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (ड्रामा) का अवार्ड मिला, जबकि हेली शाह ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लोकप्रिय) के लिए पुरस्कार जीता। अभिनेता पुरब कोहली को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (ड्रामा) का पुरस्कार मिला।

बिग बॉस कपल कीथ और रोशैल भी लगे दमदार

 

कैसी रही इनकी स्टाइलिश लुक्स?

यहाँ देखिये और बताइए रेड कारपेट पर आपको किसकी जोड़ी आई सबसे ज्यादा पसंद?

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।