प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की वेडिंग, लैवेंडर लुक में रॉयल अवतार में दिखीं प्रियंका चोपड़ा

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल लुक

ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल आज परिणय सूत्र में बंध गए । प्रिंस हैरी और ऐक्‍ट्रेस मेगन मार्कल की शादी में इंग्‍ल‍िश पॉप गर्ल ग्रुप यानी स्पाइस गर्ल्स समूह की विक्टोरिया बेकहम, मेल बी, मेलानी सी, एम्मा बंटन और जेरी हलीवेल शामिल होंगी। इस शाही शादी में बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी श‍िरकत की। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा का लुक एकदम अनोखा दिखा। शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका ने लैवेंडर रंग की ड्रेस पहनी।

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल लुक

एक रॉयल फॅमिली की तरह प्रियंका का लुक देखने लायक है। बता दें, हॉलिवुड ऐक्ट्रेस मेगन और प्रियंका काफी अच्छी दोस्त हैं। मेगन की शादी को लेकर प्र‍ियंका काफी खुश हैं। बीते द‍िनों जब उनसे पूछा गया था कि क्‍या उन्होंने इस खास दिन के लिए अपने कपड़ों का सिलेक्शन कर लिया है तो प्र‍ियंका ने कहा था कि वह इसी काम में लगी हुई हैं।

एक दुसरे को लगभग डेढ़ साल तक जानने के बाद प्रिंस हैरी ने अपने प्यार मेगन को प्रपोज़ किया था हालाँकि उनका ये प्रपोज़ल किसी बॉलीवुड फिल्म के एक सिन की तरह था| दरअसल प्रिंस हैरी और मेगन अकेले छुट्टियों पर गए हुए थे| जहाँ मौका देखकर प्रिंस हैरी ने अपने घुटनों पर टिककर मेगन को प्रपोज़ कर दिया| इसके तुरंत बाद ही मेगन ने ख़ुशी-ख़ुशी हाँ कर दी| जिसके बाद उन्हें कहना पड़ा अभी मेरा प्रपोज़ल ख़त्म नही हुआ है अंगूठी तो देने दो|

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक तरफ जहाँ लंदन की रॉयल फैमिली को विश्व में जाना जाता है वहीँ मेगन मार्कल को प्रिंस हैरी के बारे में पता नहीं था| यही नहीं बल्कि प्रिंस हैरी ने भी कभी मेगन के बारे में नहीं सुना था ऐसे में जब ये दोनों एक दुसरे से मिले तो एक दुसरे को अच्छी तरह से समझा| क्योंकि उन्होंने एक दुसरे से ही एक दुसरे के बारे में जाना ना की ख़बरों से| दोनों को बहुत ही ट्रेवल करना पड़ता था हालाँकि उन्होना अपने रिश्ते को ऐसे ही मैनेज किया|

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.