PHOTOS : सगाई के बाद प्रियंका की पिक-निक, मंगेतर संग मैक्सिको में मना रही हैं छुट्टियां

प्रियंका और निक ने हाल में ही अपनी सगाई से सभी को चौकां दिया था, अब दोनों छुट्टियों पर है, यहाँ देखिये PHOTOS

प्रियंका और निक ने हाल में ही अपनी सगाई से सभी को चौकां दिया था, अब दोनों छुट्टियों पर है, यहाँ देखिये PHOTOS

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने फिल्म की शूटिंग से समय निकाल कर अपने मंगेतर निक जोनस के साथ मैक्सिको में छुट्टियां मनाने के लिए निकली है| बता दें हाल में ही दोनों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया है| ऐसे में सगाई के बाद ये उनकी पहली वेकेशन है| सगाई के एक दिन बाद ही प्रियंका चोपड़ा को छोड़ निक अमेरिका के लिए रवाना हो गए थे| वहीँ प्रियंका भी अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गयी थी| ऐसे में दोनों कोई सगाई के बाद से एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिला ऐसे में उनके लिए छुट्टी पर जाना तो बनता है| यहाँ देखिये उनकी तस्वीरें-

बता दें ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है, ये तस्वीरें मैक्सिको के कैबो सैन ल्यूकस की हैं। एक तरफ जहाँ प्रियंका बहुत ही खुश नज़र आ रही है वहीँ निक का अंदाज़ भी देखने ही लायक है|

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ये रिलेशनशिप 4 महीना पुराना है लेकिन लगता है कि दोनों ने इसे आगे तक ले जाने का फैसला किया है| हालाँकि कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को पिछले साल यानी 2017 में एक रेड कार्पेट इवेंट में एकसाथ देखा गया था। तब भी दोनों के क्लोज़ होने की खबरें सामने आयीं थी हालाँकि तब प्रियंका चोपड़ा नें ख़बरों को सिरे से खारिज कर दिया था|

हालाँकि इस बारे में जब उनसे एक शो पर पूछा गया कि वो निक के साथ क्यों गयी थी? तो प्रियंका चोपड़ा ने जवाब देते हुए कहा था कि दोनों ने एक ही डिजाईनर की ड्रेस पहनी थी इसलिए उन्होंने साथ में जाने का सोचा| इसके पीछे और कोई वजह नहीं है|

हाल में ही प्रियंका चोपड़ा से उनकी सगाई के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था , ‘मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में मैं ज्यादा बाहर नहीं बताना चाहती। मैं एक लड़की हूं और यह मेरा अधिकार है कि मै इसे अपने पास ही रखूं। मेरी फैमिली , मेरे फ्रेंड्स , मेरे रिलेशनशिप्स ऐसी चीजें है, जिन्हें मुझे किसी को डिफेंड या किसी को समझाना नहीं है। कभी-कभी मैं इसपर हंसती हूँ| कभी-कभी मैं अपसेट हो जाती हूं लेकिन, अक्सर मैं अपने स्पोकपर्सन से कहती हूं कोई बात नहीं, आज की खबरें कल की रद्दी होगी।’

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।