OMG ! अंबानी की पार्टी में बॉयफ्रेंड निक जोनस के हाथों डाले पहुंची प्रियंका चोपड़ा

रेड साड़ी में प्रियंका पहुँची अंबानी की पार्टी में, निक जोनस ने भी दिया साथ

रेड साड़ी में प्रियंका पहुँची अंबानी की पार्टी में, निक जोनस ने भी दिया साथ

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों जब भी एक साथ नज़र आ रहे हैं खबरें बननी तय है| ऐसे में जब प्रियंका चोपड़ा आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री एंगेजमेंट में पहुंची तो उनका लुक देखने ही लायक था| प्रियंका चोपड़ा को निक के हाथों में हाथ डाले हुए देखा गया| प्रियंका और निक एक साथ बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रहे थे| यहाँ देखिये उनकी ये तस्वीर-

आपको बता दें एक तरफ अभी तक जहाँ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप की खबरें आ रही थी वहीँ अब ऐसी खबर आ रही है जो आपको हैरान कर देगी| जी हाँ! फिल्मफेयर की रिपोर्ट की माने तो निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अगस्त में सगाई कर सकते हैं| हालाँकि अभी तक इस बात की ऑफिसियल घोषणा नहीं की गयी है|

आपको बता दें हाल में ही प्रियंका चोपड़ा और निक मुंबई में साथ डिनर डेट पर गए थे| जिसपर प्रियंका की मां मधु ने इस मुलाकात के बाद कहा, “हम बस डिनर के लिए बाहर गए थे, वहां निक भी मौजूद थे| लेकिन वहां बहुत बड़ा ग्रुप था| वहां 10 अनजाने लोग थे| इसलिए मुझे निक को जानने का सही से मौका ही नहीं मिला|

प्रियंका की मां मधु से जब पूछा गया कि वह निक के बारे में क्या सोचती हैं तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं उनसे पहली दफा मिली हूं, तो अभी उनके बारे में किसी तरह की कोई राय बनाना जल्दबाज़ी होगी|”

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप की खबरें अब किसी से नहीं छिपी है| दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को अपना प्यार जताने से नहीं कतराते हैं| हालाँकि अब दोनों खुलेआम एक दुसरे के साथ स्पॉट हो रहे हैं| हाल में ही निक ने अपने दोस्त की शादी में प्रियंका चोपड़ा को अपना साथी बनाया है| दोनों को एक साथ शादी में शरीक होने पर अब दोनों के रिश्ते पर मुहर लग गयी है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।