प्रियंका और निक की सगाई में पहुंचे ये फिल्मी सितारे, देखिए INSIDE PHOTOS

आलिया भट्ट से लेकर परिणिति चोपड़ा तक, PHOTOS में देखिये कौन-कौन पहुंचा प्रियंका चोपड़ा की सगाई में

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका मुंबई में हिन्दू रीती रिवाज़ से हुआ| 18 अगस्त को दोनों के परिवारवालों के सामने रोका सेरेमनी हुई| इसी दिन प्रियंका चोपड़ा और निक ने महीनो तक अपने रिलेशनशिप को छिपाने के बाद अब अपना रिलेशनशिप कबुल किया| और इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक दुसरे की प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर एक साथ शेयर कर अपना रिश्ता दुनिया के सामने लाया|

निक के साथ फोटो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “Taken.. With all my heart and soul..”

वहीँ निक जोनस ने उसी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ” Future Mrs. Jonas. My heart. My love.”

हालाँकि शाम में दोनों की सगाई पार्टी रखी गयी थी| जहाँ पर आलिया भट्ट, परिणिति चोपड़ा, अर्पिता खान शर्मा, आयुष शर्मा जैसे सितारे शामिल हुए थे| यहाँ देखिये ये फ़ोटोज़-

बता दें इस मौके पर पंडीत जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “प्रियंका और उनके होने वाले पति निक जी को मैं उनके जीवन में सुख शांति समृद्धि तमाम सुख सुविधाओं के लिए हमने प्रार्थना की| इसके बाद उनका जो सगाई का कार्यक्रम था वो संपन्न हुआ|”

पंडित जी से पूछा गया कि क्या प्रियंका और निक की सगाई हो गयी है? इसपर उनका कहना था कि वो पूजा-पाठ में व्यस्त थे इसलिए उन्हें नहीं पता| वहीँ शादी के बारे में पूछे जानेपर पंडित जी का कहना था कि हम उसके बारे में कुछ नहीं बता सकते| और उस विषय में हमें कुछ पता भी नहीं है|

प्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा!
अनुषा डान्डेकर

 

अर्पिता खान शर्मा और मुश्ताक शैख

 

परिणीती चोपड़ा 

 

रिपोर्ट्स की माने तो रोके के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अबू जानी संदीप खोसला की डिजाइन की हुई पीले रंग की सूट पहनी थी| वहीँ निक ने ऑफ़ वाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ था| वहीँ शाम को प्रियंका ने न्यूड कलर का बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी और निक ने एक टी-शर्ट और पैंट पहनी थी|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।