Met Gala 2018 पर प्रियंका चोपड़ा का दिखा स्टनिंग लुक

प्रियंका चोपड़ा का Met Gala 2018 लुक आपको कैसे लगा ? नीचे कमैंट्स करें

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस साल फिर मेट गाला में अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। प्रियंका चोपड़ा कल रात यहां रेड कार्पेट पर इस अवतार में नज़र आईं। प्रियंका चोपड़ा ने इस शाम को वेलवेट गाउन के साथ हाथ से बनी हुई गोल्डन हुड भी थी। जिसे अमेरिकन डिजायनर Ralph Lauren ने डिजायन किया था। प्रियंका की ये ड्रेस Jesus से प्रेरित है। इस ड्रेस में क्राउन और क्रॉसेस लगे हुए हैं।

आपको बता दें कि मेट गाला की थीम Heavenly Bodies: Fashion and the Catholic Imagination थी। जिसके लिए प्रियंका ने अमेरिकी डिजायनर को चुना। इस कस्मट गाउन को बनाने में करीब 250 घंटे लगे हैं। खुद डिजाइनर Ralph Lauren ने इस बारे में जानकारी दी है | इसके ऊपर जो जरियां दिखाई दे रही हैं उन्हें Swarovski crystals और गोल्ड के मोतियों से बनाया गया है।

 

पिछले साल इसी इवेंट में जब प्रियंका चोपड़ा ट्रेंच कोट पहनकर पहुंचीं तो हर तरफ इसकी चर्चा हुई। इस बार फिर प्रियंका के इस लुक की चर्चा हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा यहां पर बरगंडी कलर के वेलवेट गाउन में पहुंचीं जिसमें गोल्ड हुड लगा हुआ था। उनकी ये ड्रेस Jesus से प्रेरित है। इस ड्रेस में क्राउन और क्रॉसेस लगे हुए हैं।
प्रियंका ने गाउन के कलर के लिपस्टिक से अपना ये लुक कंप्लीट किया और बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही थीं। पिछले साल भी प्रियंका चोपडा़ इसी डिजाइनर के ट्रेंच कोट में यहां नज़र आईं थीं।

वहीं सोशल मीडिया में प्रियंका चोपड़ा के लुक की काफी तारीफ हो रही है। कई लोगों ने इसे सबसे अच्छा कहा। साथ ही कहा कि इसके बारें में बोलने के लिए कोई शब्द नहीं है। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार साल 2016 में प्रकाश झा की फिल्म ‘जय गंगाजल’ में नजर आई थीं। उसके बाद उन्होंने कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं की, जिसकी सबसे बड़ी वजह उनका हॉलीवुड प्रोजेक्ट को करना था। जिसमें ‘क्वांटिको’ सीजन 3 की शूटिंग से लेकर एक फिल्म भी शामिल हैं। जबकि जल्दी ही वो फिल्म भारत में सलमान खान के साथ नजर आएँगी। प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला रीड कारपेट २०१८ लुक आपको कैसे लगा ? नीचे कमैंट्स करें

 

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.