PHOTOS: मॉम-डैड संग इंडिया पहुंचे निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा के लिए लिया स्पेशल गिफ्ट

प्रियंका चोपड़ा को अपना बनाने मॉम-डैड के साथ इंडिया पहुंचे निक जोनास, यहाँ देखिये PHOTOS

प्रियंका चोपड़ा को अपना बनाने मॉम-डैड के साथ इंडिया पहुंचे निक जोनास, यहाँ देखिये PHOTOS

प्रियंका चोपड़ा निक जोनास की सगाई की ख़बरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था| दोनों की नजदीकियों की खबरें चारो ओर छायी रहती है। दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात तो पहले ही सामने आ गयी थी हालाँकि अब ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों की सगाई हो चुकी है और जल्द ही दोनों शादी करने जा रहे है| इन साड़ी ख़बरों के बीच गुरुवार देर रात निक जोनास अपने मॉम और डैड के साथ इंडिया पहुंचे तो ऐसी खबरें है कि दोनों एक बार फिर अपने परिवार के बीच एक दुसरे को अंगूठी पहनाएंगे|

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने इस रिलेशनशिप के बारे में कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है लेकिन हाल में ही हुए एक इवेंट में प्रियंका ने अपने और अमेरिकी सिंगर निक जोनास की सगाई वाली बात पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात रखी|

इस बारे में बताते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में मैं ज्यादा बाहर नहीं बताना चाहती। मैं एक लड़की हूं और यह मेरा अधिकार है कि मैं उसे अपने पास ही रखूं। मेरा परिवार, मेरे दोस्ती, मेरे रिश्ते ऐसी चीजें है, जिन्हें मुझे डिफेंड या किसी को समझाना नहीं है। कभी-कभी मैं हंस देती हूं। कभी-कभी मैं नाराज हो जाती हूं लेकिन, अक्सर मैं अपने प्रवक्ता से कहती हूं कोई बात नहीं, आज की खबरें कल की रद्दी होगी।’


बता दें प्रियंका से दस साल छोटे निक जोनास अमेरिका के एक लोकप्रिय सिंगर हैं। इसके अलावा उन्होंने एक्टिंग भी की है| हाल में ही विदेशी अख़बारों ने दोनों की सगाई की बात का खुलासा किया था| हालाँकि अब ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों कल यानी 18 अगस्त को अपने परिवारवालों के बीच सगाई करने जा रहे हैं|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।