रेस ३ से डेज़ी शाह का हॉट लुक रिलीज, सलमान खान ने बताया ‘Sizzling’

जैकलीन, सलमान, बॉबी के बाद डेज़ी का लुक कैसे लगा ? नीचे कमेंट्स में बताइए

जैकलीन, सलमान, बॉबी के बाद डेज़ी का लुक कैसे लगा ? नीचे कमेंट्स में बताइए

डेजी शाह सलमान खान स्टारर फिल्म ‘रेस-3’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में डेजी का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। डेजी शाह अपने फिल्म के पोस्टर में एकदम नए अवतार में नजर आ रही हैं। डेजी ने हाथ में बंदूक पकड़ रखी है। ब्लैक ड्रेस और ओपन हेयर में नजर आ रहीं है। फिल्म में सलमान सिकंदर नाम के शख्स का किरदार निभा रहे हैं। इसके बाद जैकलीन फर्नांडिस का लुक सामने आया। फिल्म में जैकलीन जेसिका के रोल में हैं। वहीं डेजी शाह का लुक सामने आया है। फिल्म में डेजी संजना नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं।

सलमान खान ने फिल्म से डेजी के लुक को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। साथ ही लिखा, ‘खूबसूरत संजना तहलका मचाने के लिए तैयार है।’ जी हां, सलमान के इस ट्वीट से पता चल रहा है कि डेजी का फिल्म में अहम रोल है। इस पोस्टर में डेजी वाकई में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 

डेजी ने फिल्म में अपने फर्स्ट लुक को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 1 घंटे पहले शेयर किए गए पोस्टर को अबतक 24 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। डेजी ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ”यह समय और भी खतरनाक होने का है। आप सोचिए क्या आप हैंडल कर सकते हैं?” पोस्टर में फैंस कमेंट कर डेजी के लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, बहुत अच्छा नाम है और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, लगता है अमेजिंग होने वाला है। वहीं कुछ लोगों ने लिखा, आप बहुत अच्छी लग रही हैं डेजी मैम।

 

 

फिल्म से सलमान ने सबसे पहले अपना लुक पोस्टर शेयर किया। इसके बाद जैकलीन फर्नांडिज और बॉबी देओल का लुक पोस्टर रिवील किया गया। इन पोस्टर्स में फिल्म के तीनों ही एक्टर्स एक्शन भरे अंदाज में नजर आए. लेकिन अब सलमान द्वारा शेयर किए गए फिल्म के चौथे पोस्टर में देखा गया कि डेजी इन सबसे अपने बोल्ड और ब्यूटी अंदाज में दिख रही हैं। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा फिल्म में डेजी हॉटनेस एलिमेंट को बरकार रखेंगी।

आपको बता दें कि ‘रेस 3’ के लिए काफी जोरों शोरों से काम चल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डीसूजा कर रहे हैं और इसका निर्माण रमेश तौरानी कर रहे हैं। ये फिल्म 15 जून, 2018 को रिलीज हो रही है।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.