फोटो : तैमूर अली खान के साथ सैफ और करीना यहाँ मना रहे न्यू ईयर

स्विट्जरलैंड में बर्फ का मजा ले रहे हैं सैफ-करीना और तैमूर

  |     |     |     |   Published 
फोटो : तैमूर अली खान के साथ सैफ और करीना यहाँ मना रहे न्यू ईयर
स्विट्जरलैंड में बर्फ का मजा ले रहे हैं सैफ-करीना और तैमूर

करीना कपूर और सैफ अली खान अपने लाड़ले बेटे तैमूर अली खान के साथ नए साल का जश्‍न मनाने के लिए देश से बाहर रवाना हो गए थे। तैमूर को लेकर लोगो में काफी दीवानगी देखी जाती है! वैसे तैमूर हैं भी बड़े क्यूट। शुरुआत में तो यह पता नहीं चला था कि आखिर यह रॉयल फैमली कहां जा रही है, लेकिन अब खबर सामने आई है कि करीना और सैफ स्‍विट्जरलैंड चले गए है । पटौदी हाउस में तैमूर अली खान का पहला जन्मदिन मनाने के बाद करीना कपूर और सैफ अली खान अब नए साल का जश्न मना रहे हैं। तीनों इस वक्त स्विटजरलैंड में हैं। करीना, सैफ और तैमूर के वेकेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में सैफ और करीना ने ब्लैक कलर का जैकेट पहना है। वहीं तैमूर ने भी ब्लैक जैकेट पहना है और वह एक ट्रॉली में बैठे हुए हैं। तैमूर फोटो में बहुत क्यूट लग रहे हैं।

सैफ अली खान और करीना अपने लाडले तैमूर संग यहांपर मना रहे है अपना न्यू ईयर

सैफ अली खान और करीना अपने लाडले तैमूर संग यहांपर मना रहे है अपना न्यू ईयर
सैफ अली खान और करीना अपने लाडले तैमूर संग यहांपर मना रहे है अपना न्यू ईयर

आपको बता दें कि 20 दिसंबर को तैमूर 1 साल के हो गए। उनका बर्थडे पटौदी पैलेस में सेलिब्रेट किया गया था। बर्थडे में करीना, सैफ के अलावा करिश्मा कपूर, रणधीर कपूर, बबिता, शर्मिला टैगौर, अमृता अरोड़ा शामिल हुई थीं। वहीं तैमूर को बर्थडे पर एक खास गिफ्ट मिला था। जनकारी के मुताबिक, करीना की न्यूट्रिशियन रुजुता दिवेकर ने तैमूर को उनके नाम का जंगल तोहफे में दिया है। यह जंगल 1 हजार स्कवॉयर फिट में फैला है। इसमें कई तरह के फूलों और फलों की खेती की गई है। फिल्मों की बात करें तो करीना अगले साल ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आएंगी. वहीं, सैफ ‘कालाकांडी’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं ।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: मनीषा वतारे

Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: ,

    Leave a Reply