लव लाइफ से जुड़ा रिलीज हुआ संजू का पोस्टर, सोनम कपूर और रणबीर कपूर की दिखीं केमिस्ट्री

संजू : सोनम कपूर और रणबीर कपूर की क्रेजी लव लाइफ, नया पोस्टर रिलीज

संजू ने अबतक कर ली है इतनी कमाई, जानकर चौक जायेंगे आप

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म संजू का क्रेज दर्शकों में बहुत दिखाई दे रहा है। जहां फिल्म के टीज़र ने आते ही धमाल मचा दी वहीं मेकर्स एक के बाद एक पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है। जी वजह से लोगों में फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता बढ़ रही है। खैर, फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने संजू का एक नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। बता दे कि, यह पोस्टर संजय दत्त की लव लाइफ की एक झलक है। पोस्टर की बात करें तो, पहली बार सोनम कपूर और रणबीर कपूर एक साथ दिखाई दे रहे है। पोस्टर में एक हैप्पी कपल की तरह रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म में सोनम कपूर संजय दत्त की गर्लफ्रेंड टीना का किरदार अदा कर रही है।

फिल्म संजू के नए पोस्टर को राजकुमार हिरानी ने शेयर किया है। शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, यह फोटो संजू के क्रेजी और रोमांटिक लव लाइफ का है, ५ दिन के बाद ३० मई को संजू का ट्रेलर रिलीज होगा।

बता दें, फिल्म संजू में संजय दत्त के बॉलीवुड सुपरस्टार बनने से लेकर जेल से रिहा होने तक की कहानी है। इसमें उनके जीवन से जुड़े तमाम विवादों के शामिल होने की बात कही जा रही हैं। कहा ये भी जा रहा है कि ड्रग्स लेने और संजय दत्त के तमाम अफेयर्स को भी फिल्म में जगह दी गई है। की कहानी राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी ने लिखी है। फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले बन रही इस फिल्म का प्रोडक्शन विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। संजू में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, विक्की कौशल, जिम सरभ और बोमन ईरानी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। विनोद चोपड़ा फिल्म्स और राजकुमार हिरानी फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.

View Comments (1)