PHOTOS: सोनम कपूर ने निकाला नया ट्रेंड , हाथ में पहना मंगलसूत्र

सोनम कपूर निकली पति आनंद आहूजा संग घुमने, यहाँ देखिये PHOTOS

सोनम कपूर और पति आनंद आहूजा निकले घुमने यहाँ देखिये PHOTOS

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से शादी कर ली हैं। 8 मई को सोनम की आंटी कविता सिंह के पुश्तैनी बंगले रॉकडेल (बांद्रा) में जोड़ी के आनंद कारज की रस्में पूरी हुईं। वैसे सोनम अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वहीं सोनम एक और बात से चर्चा में छायी हुई है| दरअसल सोनम कपूर हाल में ही आनंद आहूजा के साथ बाहर घुमने निकली और वहां पर उनके हाथ में मंगलसूत्र देखा गया| यहाँ देखिये फोटोज-

आपको बता दें सोनम कपूर ने अपने नाम  के साथ शादी के बाद आहूजा जोड़ लिया जिसके बाद वो चर्चा का विषय बन गयी थी|जिसके बाद कई लोगों ने उनपर सवाल किया कि वो खुद को फैमिनिस्ट कहती हैं| तो उन्होंने अपना नाम क्यों बदल लिया इसपर सोनम कपूर ने इंडिया टुडे को जवाब देते हुए कहा कि, “मैं बहुत समय से आनंद के साथ रिलेशन में थी| ये फैसला लेने में मुझे लंबा समय लगा| अपने नाम के पीछे आनंद का सरनेम लगाना अंत में मेरी चॉइस है|

यही नहीं बल्कि उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “अगर लोग फेमिनिज्म का कॉन्सेप्ट नहीं समझते तो उन्हें ऑनलाइन जाकर इसके बारे में पढ़ना चाहिए| वैसे भी लोगों को कैसे पता कि आनंद ने अपना नाम नहीं बदला है?”

गौरतलब है कि सोनम कपूर ने अपनी शादी में फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील का लाल रंग का जोड़ा पहना। अपने लुक को उन्होंने हेवी ज्वैलरी के साथ कम्पलीट किया। दुल्हन के लिबाज में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जबकि आनंद आहूजा गोल्डन शेरवानी में दिखाई दिए।

आज दोनों की शादी 11 बजे से शुरू हुई थी और अब दोनों एक दुसरे से शादी के बंधन में बंध चुके है| सोनम कपूर और आनंद आहूजा 2014 से एक दुसरे को डेट कर रहे थे| मुंबई के बांद्रा में आनंद बारात लेकर आये और दोनों ने गुरूद्वारे में सात फेरे लिए है| सोनम कपूर की शादी में आधे से ज्यादा बॉलीवुड ने हिस्सा लिया| सोनम कपूर की शादी की कई रस्में कई दिनों पहले ही शुरू हो गयी थी| सोनम कपूर की मेहँदी और संगीत में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और जैकलिन फ़र्नांडिज़ बहुत ही डांस करते हुए नज़र आये|

पहले सोनम ने आनंद को मोतियों की वरमाला पहनाई और फिर आनंद ने सोनम को l लेकिन रस्में संपन्न होने के बाद एक नया अंदाज़ भी दिखा जब दोनों ने केक भी काटा। वही कपूर परिवार के लोग सभी का स्वागत करने के लिए पहले से ही वहां मौजूद हैं।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।