सोनम कपूर से आनंद आहूजा का रोमांस, एअरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले आये नज़र

सोनम कपूर और आनंद आहूजा दिखे एअरपोर्ट पर, दमदार लुक आया नज़र

सोनम कपूर और आनंद आहूजा दिखे एअरपोर्ट पर, दमदार लुक आया नज़र

सोनम और आनंद आहूजा पैपराजी को हमेशा ही अपनी प्यारी तस्वीरें खींचने देते हैं| अभी हाल में ही उन्होंने सोनम कपूर और आनंद आहूजा को एअरपोर्ट पर क्लिक किया| जहाँ पार ये नया-नवेला कपल एक दुसरे का हाथ पकड़े हुए नज़र आया| यहाँ देखिये इनकी ये खुबसूरत सी तस्वीर-

 

आपको बता दें सोनम कपूर और आनंद आहूजा साल 2014 में एक दुसरे से मिले थे| हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर ने बताया कि प्रेम रतन धन पायो के दौरान उनका और आनंद का मिलना हुआ था| हालाँकि इसके पहले भी मैंने अच्छी फिल्में की थी लेकिन जबसे वो मेरी लाइफ में आये तबसे मेरी करियर बहुत आगे गया है| वो मेरे लिए लकी चार्म हैं|

दोनों की शादी 8 मई को हुई थी जहाँ पर बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे| इनकी शादी में शाहरुख़ खान, सलमान खान, जैकलिन फर्नांडेज़, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, वरुण धवन समेत इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर्स नज़र आये|

आपको बता दें सोनम कपूर ने अपने नाम के साथ शादी के बाद आहूजा जोड़ लिया जिसके बाद वो चर्चा का विषय बन गयी थी|जिसके बाद कई लोगों ने उनपर सवाल किया कि वो खुद को फैमिनिस्ट कहती हैं| तो उन्होंने अपना नाम क्यों बदल लिया इसपर सोनम कपूर ने इंडिया टुडे को जवाब देते हुए कहा कि, “मैं बहुत समय से आनंद के साथ रिलेशन में थी| ये फैसला लेने में मुझे लंबा समय लगा| अपने नाम के पीछे आनंद का सरनेम लगाना अंत में मेरी चॉइस है|

यही नहीं बल्कि उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “अगर लोग फेमिनिज्म का कॉन्सेप्ट नहीं समझते तो उन्हें ऑनलाइन जाकर इसके बारे में पढ़ना चाहिए| वैसे भी लोगों को कैसे पता कि आनंद ने अपना नाम नहीं बदला है?”

गौरतलब है कि आनंद ने भी सोशल मीडिया पर अपने नाम के बीच में सोनम कपूर के नाम का पहला अक्षर S लगाया है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।