सोनम कपूर ने रचाई मेहँदी तो अनिल कपूर के घर पर हुआ जश्न, देखिये PHOTOS

सोनम कपूर की मेहँदी रही ऐसी, देखिये सारे PHOTOS और VIDEOS

सोनम कपूर की मेहँदी रही ऐसी, देखिये सारे PHOTOS और VIDEOS

सोनम कपूर ने हाल में ही अपने हाथो पर मेहँदी लगा ली| उनकी शादी से पहले सोनम की मेहँदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छायीं हुई है| सोनम कपूर जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं और उनकी शादी की तैयारियां ज़ोरों शोरों से चल रही हैं| सोनम कपूर की मेहँदी में सभी ने झूम कर डांस किया| यहाँ देखिये कैसी रही सोनम कपूर की शादी-

आपको बता दें सोनम कपूर की शादी की घोषणा आधि‍कारिक रूप से हो चुकी है। सोनम की शादी की तैयार‍ियों की जिम्मेदारी उनके माता-पिता और भाई-बहन पर है। सोनम वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन में व्यस्त है।

खैर, सोनम कपूर की शादी मुंबई में होगी और इसके लिए दोनों परिवारों ने पूरे इंतजाम भी कर लिए हैं। दोनों परिवारों में शादी को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन तारीख का ऐलान नहीं किया था। लेकिन अब दोनों परिवारों ने मिलकर शादी का ऐलान कर दिया है।

कपूर और आहूजा फैमली ने शादी की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि यह उनके लिए खुश और गर्व का विषय है। कपूर और आहूजा परिवार को सोनम और आनंद की शादी की अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी हो रही है।

8 मई को मुंबई में सोनम और आनंद की शादी होगी। ये एक बेहद निजी मामला है और हम आप सबसे रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सब हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। आपका प्यार और दुआएं हमारे इस खास मौके को और भी खास बनाएगा। शुक्रिया।

वैसे सोनम कपूर को दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए इंडस्ट्री फैन्स काफी उत्साहित हैं। सोनम ने हाल ही में ब्राइड्स टुडे को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी के मौके पर लुक की च्वॉइस को शेयर किया था। सोनम ने कहा था कि वह एक कंफर्टेबल ब्राइडल लुक में नजर आना चाहती हैं।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।