सोनम कपूर की मेहँदी में दिखा जाह्नवी कपूर, ख़ुशी कपूर संग दूसरी बहनों के फैशन का जलवा

सोनम कपूर की बहनों का जलवा छाया देखिये वीडियो

सोनम कपूर की बहनों का जलवा छाया देखिये वीडियो

सोनम कपूर की शादी में उनकी बहनें जाह्नवी कपूर, अंशुला कपूर और ख़ुशी कपूर के साथ सनाया कपूर ने अपने फैशन का जलवा दिखाया| सोशल मीडिया पर सोनम के मेहँदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं| यहाँ देखिये सोनम कपूर की मेहँदी में कैसा रहा उनकी बहनों का फैशन-

सोनम की शादी की तैयार‍ियों की जिम्मेदारी उनके माता-पिता और भाई-बहन पर है।

खैर, सोनम कपूर की शादी मुंबई में होगी और इसके लिए दोनों परिवारों ने पूरे इंतजाम भी कर लिए हैं। दोनों परिवारों में शादी को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन तारीख का ऐलान नहीं किया था। लेकिन अब दोनों परिवारों ने मिलकर शादी का ऐलान कर दिया है।

कपूर और आहूजा फैमली ने शादी की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि यह उनके लिए खुश और गर्व का विषय है। कपूर और आहूजा परिवार को सोनम और आनंद की शादी की अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी हो रही है।

8 मई को मुंबई में सोनम और आनंद की शादी होगी। ये एक बेहद निजी मामला है और हम आप सबसे रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सब हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। आपका प्यार और दुआएं हमारे इस खास मौके को और भी खास बनाएगा। शुक्रिया।

वैसे सोनम कपूर को दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए इंडस्ट्री फैन्स काफी उत्साहित हैं। सोनम ने हाल ही में ब्राइड्स टुडे को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी के मौके पर लुक की च्वॉइस को शेयर किया था। सोनम ने कहा था कि वह एक कंफर्टेबल ब्राइडल लुक में नजर आना चाहती हैं।

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।