पापा संग बैटमिंटन खेलने निकले तैमुर अली खान, तस्वीरें देख ठहर जाएंगी निगाहें

तैमुर अली खान खेलने निकले बैटमिंटन, फोटो देख ठहर जायेंगी निगाहें

तैमुर अली खान खेलने निकले बैटमिंटन, फोटो देख ठहर जायेंगी निगाहें

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के इकलौते नवाब तैमूर अली खान हाल में ही बैटमिंटन खेलने निकले| जहाँ पर पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी| तैमूर पापा सैफ अली खान के साथ बैडमिंटन खेलते हुए नजर आ रहे हैं। तैमूर की ये फोटो फैंस को बेहद पसंद खूब पसंद आ रही हैं। इसमें सैफ टीशर्ट और शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं और उनके साथ तैमूर भी कुछ ऐसे ही अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं| सैफ अपने घर के बाद बांद्रा में बेटे तैमूर के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए जहाँ पर उन्हें क्लिक किया गया|

बता दें तैमुर अली खान को अक्सर करीना कपूर खान के साथ देखा जाता है| अक्सर वो शूट्स पर अपने पिता सैफ अली खान के साथ नज़र आते है| उनका क्यूट लुक लोगों को खूब पसंद आता है|

तैमूर अली खान को पैपराज़ी की आँखों का तारा कहा जाए तो कम नहीं होगा| तैमूर अली खान का प्यारा सा अंदाज़ लोगों को भाता है आये दिन उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है|

आपको बता दें सैफ तैमूर का बहुत ही ख्याल रखते हैं इसपर बात करते हुए करीना कपूर खान ने कहा कि बच्चे के परवरिश में ना सिर्फ माँ का बल्कि बच्चे का भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है|

उनका कहना था , ”मैं वाकई में सैफ का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी बच्चे को जन्म देने के बाद मैं काफी थकान महसूस करती थी। पहली बात तो यह कि आप अपने बच्चे को सीने से लगा कर रखना चाहते हैं ताकि आप बच्चे को गर्माहट दे सकें।

लेकिन तैमूर के जन्म के बाद की स्थिति में सैफ ने बहुत ही साथ दिया। मैं कहना चाहूंगी कि तब सैफ ने तैमूर को अपने सीने से लगाये रखा।”

इसके अलावा उनका कहना था, ”बच्चे को जन्म देने के बाद जब एक मां इससे उबर रही होती है तब एक पिता को निश्चित रूप से आगे बढऩा चाहिए और हमें भी पूरे जोर शोर से उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए क्योंकि उनकी मदद बच्चे की बेहतरी में अहम होता है।”

खैर, तैमूर अली खान के इस नए लुक पर आप क्या कहना चाहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।