Photo : नहीं सहन हो रही तैमूर अली खान को मुंबई की गर्मी, काट दी चोटी

मुंबई की गर्मी से परेशान हुए तैमूर अली खान, समर लुक देखा की नहीं

मुंबई की गर्मी से परेशान हुए तैमूर अली खान, समर लुक देखा की नहीं

बॉलीवुड अभ‍िनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की क्‍यूटनेस का न केवल बॉलीवुड दीवाना है बल्‍क‍ि आम लोग भी हैं। जब भी तैमूर की कोई नई तस्‍वीर सामने आती है, लोग उसे देखते रह जाते हैं। करीना कपूर खान और तैमूर अली खान के बेटे तैमूर अली खान नए हेयरकट में दिखाई दिए। उन्होंने अपने बाल छोटे करवा लिए हैं। वो हंस कर मीडिया को पोज देते हुए भी दिखे।

 

इससे पहले तैमूर सोनम की शादी में पोनीटेल में देखे गए थे। जिसमें उनके बाल काफी बड़े हो गए थे। शायद यही वजह है कि गर्मी से बचने के लिए उन्होंने अपना हेयर कट करवाकर नया लुक अपनाया।

 

बाकी सभी स्टार किड की अपेक्षा तैमूर सुर्खियों में ज्यादा बने रहते हैं। तैमूर क्या कर रहा है, कहां जा रहा है यहां तक कि किस ब्रांड के कपड़े तैमूर ने पहने हैं इस पर भी लोगों की निगाहें टिकी रहती हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि करीना को यह सब बिल्कुल रास नहीं आ रहा है और इस वजह से उन्होंने तैमूर को लेकर मीडिया से बड़ी बात कह दी।

 

हाल ही में करीना कपूर ने बताया था क‍ि वो तैमूर को कैसा बनाना चाहती हैं। करीना ने बताया क‍ि वो चाहती हैं क‍ि तैमूर बड़ा होकर क्र‍िकेटर बने और देश के ल‍िए खेले। मतलब साफ है क‍ि करीना तैमूर को पापा सैफ अली खान की तरह एक्‍टर नहीं बनाना चाहती हैं।

 

करीना चाहती हैं क‍ि तैमूर अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी जैसा क्र‍िकेटर बने तैमूर के दादा मंसूर द‍िग्‍गज क्र‍िकेटर होने के साथ भारतीय क्र‍िकेट टीम के कप्‍तान भी थे। भारत के ल‍िए उन्‍‍होंने कई जीत दर्ज की थीं। करीना इसी प्रोफेशन को अपने घर में दोहराना चाहती हैं। करीना नहीं चाहतीं क‍ि तैमूर एक्‍टर बने हालांक‍ि अभी तैमूर बहुत छोटा है।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.