PHOTOS: माँ करीना कपूर खान की गोद में जाने को परेशान थे तैमुर और फिर…

तैमुर अली खान की ये तस्वीरें आपका दिन बना देगी

तैमुर अली खान की ये तस्वीर कर आपका दिन बना देगी

हाल में ही तैमुर अली खान की एक फोटो सामने आई है जिसमें वो अपनी नैनी की गोद में है लेकिन वो अपनी माँ की गोद में जाने के लिए परेशान है लेकिन इस बीच उन्हें कैमरा दिखा गया और वो पोज़ देने में बिजी हो गए| यहाँ देखिये उनकी ये तस्वीर-

 

क्यों हैं ना क्यूट?

गौरतलब है कि चाहें वह झूला झूलें या दोस्तों के साथ मस्ती करें उनकी हर अपडेट पर सभी की नजर बनी रहती हैं। मॉम करीना और डैड सैफ तैमूर को घर पर टिम के नाम से बुलाते हैं।सोशल मीडिया पर भी उनका ये निकनेम वायरल हो रहा है। बता दे कि, करीना और सैफ ने कभी उनके ‘निक नेम’ का खुलासा नहीं किया।

लेकिन हाल ही में अपनी फिल्म ‘कलाकांडी’ के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान सैफ ने बातों-बातों में तैमूर का निक नेम बता दिया। हाल ही में अपना पहला बर्थडे सैलिब्रेट करने वाले तैमूर की गिनती फेमस स्टार किड्स में की जाती है। वे अक्सर अपनी मॉम के साथ अलग-अलग जगहों पर स्पॉट होते रहते हैं।

बता दें कि तैमूर चाहे मॉम करीना के साथ हो या फिर डैड सैफ के साथ, मीडिया उनके फोटोग्राफ्स क्लिक करने के लिए तैयार रहती है। कुछ समय पहले एक और नयी तस्वीर सामने आयी है, जिसमें तैमूर अपनी दादी शर्मिला के साथ पटौदी पैलेस में हैं और वह जमीन पर मैट पर बैठे हुए हैं और हाथों में केला लेकर खेल रहे हैं। वहीं करीना और सैफ लेट कर उन्हें देख रहे हैं|

 

इस तस्वीर में दादी शर्मिला भी नजर आ रही हैं, जो तैमूर की शरारतों को देख रही हैं। मजेदार बात यह है कि अपनी मम्मी बेबो की तरह तैमूर का भी घर का बेहद प्यारा सा नाम है। तैमूर के मीडिया अट्रैक्शन को लेकर सैफ का कहना है, तैमूर, कपूर और पटौदी खानदान से बिलॉन्ग करता है।

तैमूर के स्टारडम को लेकर सैफ का कहना है अभी वो छोटा है, उसका स्टारडम देखने के लिए अभी हम सभी को इंतजार करना पड़ेगा।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।