सोनम कपूर ने शेयर की वीरे दी वेडिंग पोस्टर, नोट करने को कही ये बात

सोनम कपूर ने शेयर किया वीरे दी वेडिंग का पोस्टर यहाँ देखिये

  |     |     |     |   Published 
सोनम कपूर ने शेयर की वीरे दी वेडिंग पोस्टर, नोट करने को कही ये बात
सोनम कपूर ने शेयर किया वीरे दी वेडिंग का पोस्टर यहाँ देखिये

वीरे दी वेडिंग का पोस्टर अब रिलीज़ हो चूका है| शशांक घोष द्वारा निर्देशित और रिया कपूर और एकता कपूर द्वारा सह-निर्मित, वीर दी वेडिंग में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा और सुमित व्यास भी शामिल हैं। सोनम कपूर ने पोस्टर शेयर कर कहा कि रिलीज़ डेट नोट कर लीजिये|

फिल्म का पहला लुक का दिखाया जायेगा लेकिन इससे पहले प्रशंसकों को एक पोस्टर के साथ टीज़ करने का फैसला लिया गया है| जिसमें 4 मुख्य एक्ट्रेसेस का एक शानदार लुक देखने को मिल रहा है|

सोनम कपूर ने शेयर किया वीरे दी वेडिंग का पोस्टर यहाँ देखिये
सोनम कपूर ने शेयर किया वीरे दी वेडिंग का पोस्टर यहाँ देखिये

कुछ समय पहले निर्माता रिया कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया सहित वीरे दी वेडिंग की पूरी टीम अपनी पहली स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए मिले| जहाँ पर महिलाओं ने कुछ हॉट कॉफ़ी और शानदार नाश्ते पर बातचीत की थी| इसके साथ उन्होंने फिल्म के बारे में चर्चा की और अपनी भूमिकाओं के बारे में नोट्स का आदान-प्रदान किया।

शशांक घोष द्वारा निर्देशित और रिया कपूर और एकता कपूर द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, वीर दी वेडिंग मुंबई, दिल्ली और थाईलैंड में शूट की जाएगी।

एक साक्षात्कार में, जब करीना को फिल्म के बारे में पूछा गया और रिया कपूर के साथ काम करने के उत्सुकता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “रिया बहुत ही मदद कर रही हैं| वह फिल्म से हर तरह से जुडी हुई हैं| उसके पास पैसे हैं स्क्रिप्ट है लेकिन समय के वक़्त उसकी हिरोइन प्रेग्नेंट थी| मेरे बिना वो फिल्म के साथ आगे बढ़ना नहीं चाहती थी जबकि मैंने उसे कहा था कि मुझे छोड़ दो और मुझसे दस साल छोटी किसी एक्ट्रेस को ले लो| लेकिन रिया नहीं मानी| हालाँकि फिल्म पर फिरसे काम किया गया और गर्भावस्था का एंगल जोड़ा जाना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका|

वैसे सोनम कपूर , करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर के साथ शिखा तलसानिया से सजी ये पोस्टर अपने आप में एक कहानी कह रही है| आपको कैसा लगा ये अंदाज़? नीचे कमेन्ट करके बताइए|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply