वीरे दी वेडिंग की तैयारियां करती दिखी सोनम कपूर, करीना कपूर , स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया

यहाँ देखिये वीरे दी वेडिंग की पहली झलक

वीरे दी वेडिंग का टीज़र पोस्टर अब रिलीज़ हो चूका है| शशांक घोष द्वारा निर्देशित और रिया कपूर और एकता कपूर द्वारा सह-निर्मित, वीर दी वेडिंग में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा और सुमित व्यास भी शामिल हैं।

फिल्म का पहला लुक का दिखाया जायेगा लेकिन इससे पहले प्रशंसकों को एक पोस्टर के साथ टीज़ करने का फैसला लिया गया है| जिसमें 4 मुख्य एक्ट्रेसेस का एक शानदार लुक देखने को मिल रहा है|

यहाँ देखिये वीरे दी वेडिंग की पहली झलक

इस फोटोज में सभी अबू जानी और संदीप खोसला के ऑउटफिट में नज़र आ रहे हैं| करीना एक पीले रंग के लहंगे में खुबसूरत लग रही हैं वहीँ सोनम एक हाथीदांत सफेद और सुनहरे लहंगे में सेक्सी बैक फ्लौंट कर रही हैं| सवार भास्कर को एक लेमन रंग के लहंगे में देखा जा सकता है और शिखा एक सुनहरे लहंगे में प्यारी लग रही हैं|

कुछ समय पहले निर्माता रिया कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया सहित वीरे दी वेडिंग की पूरी टीम अपनी पहली स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए मिले| जहाँ पर महिलाओं ने कुछ हॉट कॉफ़ी और शानदार नाश्ते पर बातचीत की थी| इसके साथ उन्होंने फिल्म के बारे में चर्चा की और अपनी भूमिकाओं के बारे में नोट्स का आदान-प्रदान किया।

शशांक घोष द्वारा निर्देशित और रिया कपूर और एकता कपूर द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, वीर दी वेडिंग मुंबई, दिल्ली और थाईलैंड में शूट की जाएगी।

एक साक्षात्कार में, जब करीना को फिल्म के बारे में पूछा गया और रिया कपूर के साथ काम करने के उत्सुकता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “रिया बहुत ही मदद कर रही हैं| वह फिल्म से हर तरह से जुडी हुई हैं| उसके पास पैसे हैं स्क्रिप्ट है लेकिन समय के वक़्त उसकी हिरोइन प्रेग्नेंट थी| मेरे बिना वो फिल्म के साथ आगे बढ़ना नहीं चाहती थी जबकि मैंने उसे कहा था कि मुझे छोड़ दो और मुझसे दस साल छोटी किसी एक्ट्रेस को ले लो| लेकिन रिया नहीं मानी| हालाँकि फिल्म पर फिरसे काम किया गया और गर्भावस्था का एंगल जोड़ा जाना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।