PHOTOS: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली चलें कहाँ? एअरपोर्ट पर रहा ये अंदाज़

एअरपोर्ट पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का स्टाइलिश अंदाज़ देखते ही रह जायेंगे

एअरपोर्ट पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का स्टाइलिश अंदाज़ देखते ही रह जायेंगे

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ऐसे कपल हैं जिनकी एक झलक उनके फैन्स को दीवाना बना देती हैं अब ऐसे में उन्हें हाल में ही एअरपोर्ट पर क्लिक किया गया हिया जहाँ पर उनका स्टाइलिश अंदाज़ हमें देखने को मिला है| एक तरफ जहाँ अनुष्का शर्मा ने डेनिम जैकेट और वाइट टी-शर्ट के साथ स्ट्राइप पैंट्स पहने हुए थे वहीँ विराट कोहली ने एक वाइट लॉन्ग टी-शर्ट और बैगी पैंट्स पहने हुए था| दोनों को साथ में देखकर तो यही कहेंगे कि ये सबसे स्टाइलिश कपल्स में से एक हैं| यहाँ देखिये उनकी तसवीरें-

आपको कैसा लगा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का स्टाइलिश अंदाज़? नीचे कमेंट्स में बताइए|

अनुष्का शर्मा बहुत समय से अपनी फिल्म जीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख़ खान मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं यही नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा को संजू में भी राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा| इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आ रहे हैं|

अभी हाल में ही अनुष्का शर्मा ने अपनी और विराट की तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो एक छोटे पप्पी को पकडे हुए थे| दोनों की ये प्यारी सी तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गयी थी| अनुष्का शर्मा अक्सर पेट्स के साथ अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं|

आपको बता दें कई सालों तक एकदुसरे को डेट करने के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पिछले साल दिसंबर में शादी कर ली| कपल ने अपने विवाह समारोह से तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सभी के साथ शेयर किया| अपनी शादी वाले दिन अनुष्का शर्मा ने पिंक पेस्टल कलर का लहंगा पहना था| यही नहीं बल्कि दूसरी तरफ विराट कोहली ने भी क्रीम कलर की शेरवानी पहन रक्खी थी| दोनों की शादी मीडिया में बहुत दिनों तक ख़बरों का हिस्सा बनी रही|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।