हिना खान ने कॉपी किया अनुष्का शर्मा का लुक, ट्रोलर्स ने कहा- कामवाली बाई

हिना खान के लुक का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

  |     |     |     |   Published 
हिना खान ने कॉपी किया अनुष्का शर्मा का लुक, ट्रोलर्स ने कहा- कामवाली बाई

यह तो हम सभी को पता है कि, हिना खान के सोशल मीडिया पर काफी फैन्स हैं और उन्होंने काफी सालों तक छोटे पर्दे पर दर्शकों का काफी मनोरंजन किया है। हिना खान ‘बिग बॉस 11’ में अपने स्टाइल और अपने लुक्स को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। शो में उन्हें फैशन डीवा का खिताब दिया गया था जिसके बाद वह कई शोज में रैंप वॉक करते हुए भी नजर आईं लेकिन अपने नए प्रोजेक्ट में वह किसी डीवा की तरह नहीं बल्कि बिलकुल अलग लुक में नजर आ रही है। इसी को लेकर वो सकल मीडिया पर ट्रोल हो रही है।

 

 

बता दे कि, बिगबॉस के बाद अब हिना खान के हाथ एक प्रोजेक्ट आया है। दरअसल यह प्रोजेक्ट एक शॉर्ट फिल्म है जिसे अंकुश भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं। जिसमें हिना खान देसी अंदाज में नजर आ रही हैं | एक्ट्रेस का लुक सिंपल गांव की बहू जैसा है। हिना खान का ये अवतार लोगों को हैरान कर रहा है।

 

 

लेकिन इससे भी हैरानी वाली बात ये है कि उनका ये लुक अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई-धागा से काफी हद तक मैच करता है। बता दे कि, सुई धागा फिल्म में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मेकअप लुक में गांव की गोरी के अंदाज में नजर आएंगी। अब हिना खान का नॉन-ग्लैमरस लुक टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।

 

 

सोशल मीडिया पर उनके लुक को काफी पंसद किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हिना के इस लुक को ट्रोल कर रहे हैं। फोटो पर काम वाली बाई, मोहल्ले की आंटी जैसे कमेंट भी आ रहे हैं। कई लोग अनुष्का की कॉपीकैट बता रहे हैं। बता दे कि, अंकुर भट्ट हिना से पहले मिशल रहेजा के साथ भी एक शार्ट फिल्म बना चुके हैं। शार्ट फिल्म में हिना के रोल की बात करे तो, हिना का रोल फिल्म में कैसा है फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है।

Hina Khan का दिखा ग्लैमरस से देसी अंदाज, First Look Released : WATCH VIDEO 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: मनीषा वतारे

Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: ,

    Leave a Reply