इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं प्रियंका चोपड़ा, फैंस के साथ शेयर की ये Shocking News

महज 5 साल की उम्र से इस बीमारी का शिकार है प्रियंका, ट्वीट कर दी जानकारी

सबके दिलों में राज करने वाली देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने मंगेतर निक जोनस का जन्मदिन हजारों की भीड़ में मनाया, जिसके चलते उनका सरेआम निक को किस करने का वीडियो सोशल मीडिया में छाया रहा।

इसी बीच प्रियंका ने ट्वीट करके अपने फैंस को अपनी बीमारी के बारें में जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि वो पांच साल की उम्र से दमा के रोग से जूझ रही हैं।

प्रियंका ने ट्वीट करके लिखा कि,’ मुझे अच्छी तरह जानने वाले लोग जानते है कि मुझे दमा है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि मेरा मतलब इसमे छिपाने वाला क्या है? मुझे यह पता था कि इसके पहले कि दमा मुझे अपने काबू में कर ले, मुझे उसे काबू में करना होगा। जब तक मेरे पास मेरा इनहेलर है, दमा मुझे मेरे लक्ष्य को पाने और बेरोक जिंदगी जीने से नहीं रोकता’।

बता दें प्रियंका इन दिनों अभिनेता फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग कर रही हैं। जो कि सोनाली घोष द्वारा निदेर्शित फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म को मुंबई, दिल्ली, लंदन और अंडमान में शूट किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने अगस्त में मुबंई में रोका कर अपने रिश्ते को दुनियां के सामने कबूल कर लिया। अब इस कपल की शादी की खबरें आती रहती है। जिनके मुताबिक ये दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते है।

निक और प्रियंका एक दूसरे को तकरीबन एक साल से डेट कर रहे थे। निक ने अपने दिल की बात प्रियंका से उनके जन्मदिन के मौके पर लंदन में कही थी, जिसके बाद प्रियंका ने निक के इस प्रपोजल पर तुरंत हां कर दी थी।

वहीं निक जोनस अमेरिकी पॉप सिंगर है और उनकी कमाई 25 मिलियन डॉलर है| वहीं प्रियंका इन दिनों निक जोनस के साथ बिजी है, जिसके चलते उन्होंने सलमान खान की फिल्म भारत में काम करने से इंकार कर दिया था।

इसके साथ ही इस कपल के बीच उम्र का काफी फासला है, प्रियंका निक से 11 साल बड़ी है, जहां निक ने अपना 26वां जन्मदिन मनाया वहीं प्रियंका जुलाई में अपना 36वां जन्मदिन मना चुकी है। इनकी उम्र के फासले को लेकर भी सोशल मीडिया में तरह- तरह की खबरें छाई रही।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।